फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur High voltage drama on Ganga Barrage Road man strips over land dispute

Kanpur: गंगा बैराज मार्ग पर हाई वोल्टेज ड्रामा, जमीनी विवाद में युवक ने उतारे कपड़े, पुलिस बोली- जारी है वारंट

Tue, 04 Aug 2026 03:42 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 04 Aug 2026 03:42 PM IST
सार

Kanpur News: ट्रांस गंगा सिटी गेट नंबर-दो के पास जमीनी विवाद को लेकर एक युवक द्वारा किए गए हाई वोल्टेज ड्रामे और पुलिस से तीखी नोंकझोक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह वीडियो करीब दो माह पुराना है और इस मामले का आपसी समझौते व चेक के लेन-देन के बाद पटाक्षेप हो चुका है।

विज्ञापन
Kanpur High voltage drama on Ganga Barrage Road man strips over land dispute
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में कोतवाली गंगा घाट के गंगा बैराज मार्ग के ट्रांस गंगा सिटी गेट नंबर 2 के पास जमीनी विवाद के एक मामले में युवक द्वारा हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए पुलिस से कहा सुनी और कपड़े उतारने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि, वायरल वीडियो करीब दो माह पुराना बताया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में पटाक्षेप  हो चुका है और वायरल वीडियो में ड्रामा कर रहे युवक पर पूर्व के धोखाधड़ी संबंधी मुकदमे है। इसके लिए वारंट जारी हो चुका है।

विज्ञापन

बता दें की करीब दो माह पहले ट्रांस गंगा सिटी के गेट नंबर-दो के सामने एक युवक द्वारा पुलिस पर आरोप लगाया गया कि पुलिस ने उसे जमीनी मामले में जबरन फसाते हुए उससे वसूली करने का प्रयास किया ना देने पर उसे पर मुकदमा लिखने का दबाव बनाया गया जिसको लेकर गंगा बैराज मार्ग पर उसे बुलाया गया जब उसने वसूली की रकम न देने की बात कही, तो पुलिस उससे अभद्रता करने लगी।

विज्ञापन





न तो जमीन दी और न ही पैसा वापस किया
वहीं कोतवाली गंगा घाट के मरहला चौकी इंचार्ज जिन पर कि आरोप है। एसआई मूलचंद पाठक ने बताया कि कंचन नगर में रहने वाले एक युवक जो कि रिटायर्ड फौजी हैं उन्होंने शिकायत की थी कि 6:30 लाख रुपए लेकर के ड्रामा करने वाले युवक ने न तो उन्हें जमीन दी और न ही पैसा वापस किया, जिसकी शिकायत पर वह मामले की जांच करने यहां पहुंचे थे, तभी युवक ने हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए खुद के कपड़े उतार दिए।

दो माह पुराना है वायरल वीडियो
इसी बीच आसपास रहे लोगों द्वारा वीडियो बना लिया गया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि इस दरमियान हाई वोल्टेज ड्रामा करने वाले युवक द्वारा एक चेक शिकायतकर्ता को दी गई, जो की 15 अगस्त तक वैलिड है। इस दरमियान यदि चेक बाउंस होती है, तो संबंधित ड्रामा करने वाले युवक पर एक और मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वायरल वीडियो दो माह पुराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed