{"_id":"6a28536751d6e65fd50bb664","slug":"kanpur-illegal-plotting-on-12-bighas-demolished-kda-team-takes-action-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: 12 बीघा पर की गई अवैध प्लाटिंग ढहाई, केडीए की टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: 12 बीघा पर की गई अवैध प्लाटिंग ढहाई, केडीए की टीम ने की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
केडीए ने की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केडीए की टीम ने मंगलवार को बगदौधी कछार में करीब 12 बीघा पर की जा रही अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कराई। जोन 1बी के प्रवर्तन प्रभारी संदीप मोदनवाल ने बताया कि आराजी नंबर 27,28 व 33 में हरिओम द्विवेदी, श्याम अवस्थी, अनुपम दुबे व अन्य की अवैध प्लाटिंग में किए गए निर्माण ढहा दिए।
Trending Videos
इसके अलावा प्लॉट नंबर-53 पार्ट, लखनपुर गुरुदेव चौराहे के पास अमित शुक्ला की बिना नक्शा के हो रहे व्यावसायिक निर्माण और शुक्लागंज में पीटर इंग्लैंड शो रूम के बगल में अंकित मिश्रा के निर्माण को सील किया। वहीं, तातियागंज में शिवरानी बिहार फेज 1 व 4 में रिंकू यादव, श्याम कुंज सोसाइटी फेज-2, राधा ग्रीन्स सोसाइटी तातियागंज में हो रहे अवैध निर्माण पर नोटिस दिए गए। बेसमेंट में संचालित होटलों, दुकानों व ओपीडी को बंद करने और खाली करने के लिए 20 नोटिस दिए। इसमें अवर अभियंता हिमांशु बर्नवाल, सुपरवाइजर लाल सिंह, राम अवतार, राजकुमार भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन