{"_id":"6a5a101f51bb5e3c260da17d","slug":"kanpur-indira-gandhi-statue-in-state-of-neglect-congress-stages-protest-submits-memorandum-to-commissioner-2026-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: इंदिरा गांधी की प्रतिमा की दुर्दशा, कांग्रेस का प्रदर्शन, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, दी ये चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: इंदिरा गांधी की प्रतिमा की दुर्दशा, कांग्रेस का प्रदर्शन, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, दी ये चेतावनी
Fri, 17 Jul 2026 04:51 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 17 Jul 2026 04:51 PM IST
सार
Kanpur News: कानपुर दक्षिण के किदवई नगर स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा की दुर्दशा को लेकर कांग्रेसियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आलोक मिश्रा ने प्रतिमा व पार्क के शीघ्र सुंदरीकरण की मांग करते हुए इसे कांग्रेस नेताओं का अपमान बताया और कार्रवाई न होने पर धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के किदवई नगर स्थित म्यूजिकल फाउंटेन पार्क में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा की उपेक्षा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। शुक्रवार को बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने एकत्रित होकर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा और प्रतिमा व पार्क की दुर्दशा को तत्काल दूर करने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आलोक मिश्रा ने कड़े शब्दों में कहा कि इंदिरा गांधी पूरे देश की नेता थीं और उनकी प्रतिमा का यह अपमान कांग्रेस जन बर्दाश्त नहीं करेंगे। कार्यक्रम का संचालन कर रहे शहर कांग्रेस के महासचिव संजीव मिश्रा ने आरोप लगाया कि प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बड़ा धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी
उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार में कांग्रेस के नेताओं की जानबूझकर उपेक्षा की जा रही है। यदि जल्द ही सुंदरीकरण का कार्य शुरू नहीं हुआ, तो हम नगर निगम में बड़ा धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस विरोध प्रदर्शन में ललित मोहन श्रीवास्तव, नौशाद आलम मंसूरी, प्रभात मिश्रा, टिल्लू ठाकुर, विवेक सक्सेना, मुकेश दुबे, शीलू दुबे समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।