{"_id":"69c543868691da011f0c882c","slug":"kanpur-laborer-dies-in-bull-attack-on-iit-campus-colleague-injured-2026-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: आईआईटी परिसर में सांड के हमले से मजदूर की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: आईआईटी परिसर में सांड के हमले से मजदूर की मौत, साथी घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 26 Mar 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
कैलाश की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में अन्ना पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। आईआईटी परिसर में मंगलवार को सांड़ ने दो मजदूरों पर हमला कर दिया। इसमें बिठूर के डंबरपुरवा निवासी कैलाश (55) की बुधवार देर रात हैलट अस्पताल में मौत हो गई। साथी मजदूर लाखन भी गंभीर रूप से घायल है। मजदूर कैलाश के परिवार में पत्नी संगीता, दो बेटे हिमांशु और दीपांशु हैं। उनकी एक बेटी रेनू की शादी हो चुकी है।
पोस्टमाॅर्टम हाउस में बेटों ने बताया कि पिता कैलाश आईआईटी की विष्णुसरन एंड कंपनी में ठेकेदार नरेंद्र के पास 10 साल से मजदूरी कर रहे थे। मंगलवार शाम करीब पांच बजे अपना काम खत्म कर साइकिल से घर लाैट रहे थे तभी अचानक सांड़ ने हमला कर दिया। सांड़ ने कैलाश को करीब पांच मिनट तक उठाकर पटका। साथी मजदूर लाखन बचाने दौड़ा तो उसे भी घायल कर दिया।
Trending Videos

बिलखता बेटा
- फोटो : अमर उजाला
आईआईटी के सुरक्षाकर्मियों ने पानी डालकर और लाठी-डंडों से सांड़ को भगाया। इसके बाद घायल कैलाश और उनके साथी लाखन को हैलट अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार देर रात कैलाश की मौत हो गई।