सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Lessons Learned from Delhi Fire Tragedy Over 1500 Basements to be Surveyed

Kanpur: दिल्ली अग्निकांड से सबक, अब 1500 से अधिक बेसमेंट का होगा सर्वे, मानकों की अनदेखी पर होगी सीलिंग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 04 Jun 2026 11:29 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर विकास प्राधिकरण शहर के 1500 से अधिक व्यावसायिक बेसमेंट का सर्वे कराएगा। अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी और फायर एनओसी न होने पर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, नगर निगम के लॉन में भी आयोजनों के दौरान दमकल सुरक्षा अनिवार्य कर दी गई है।

Kanpur Lessons Learned from Delhi Fire Tragedy Over 1500 Basements to be Surveyed
गुमटी प्लाजा के बेसमेंट में बनीं दुकानें - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली के एक भोजनालय में आग लगने की घटना के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। शहर में करीब 1500 से अधिक भवनों के तहखानों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों का सर्वेक्षण कराया जाएगा। गलत पाए जाने और आग बुझाने के इंतजाम न होने पर इन तहखानों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos

शहर के घनी आबादी वाले इलाकों में 1500 से अधिक बहुमंजिला इमारतों के तहखानों में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इनमें आने-जाने का एक ही रास्ता होता है। कई जगह आग बुझाने के उपकरण नहीं हैं और दमकल विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गली-गली में खुले हैं भोजनालय
आपातकालीन स्थिति में तहखानों से सुरक्षित निकल पाना संभव नहीं हो पाता है। इन तहखानों में भोजनालय, नमकीन, बनियान और चप्पल के कारखाने तक चल रहे हैं। भोजनालय तो गली-गली में खुले हैं। दिल्ली में 21 लोगों की मौत के बाद केडीए अधिकारी अभियान चलाने की बात कह रहे हैं।

Kanpur Lessons Learned from Delhi Fire Tragedy Over 1500 Basements to be Surveyed
बर्रा में बने परिसर के बेसमेंट में चल रहे हैं अस्पताल - फोटो : amar ujala

इन इलाकों में बेसमेंट
चमनगंज, कुली बाजार, बेकनगंज, बाबूपुरवा, मेस्टन रोड, गोविंदनगर, काकादेव, जाजमऊ, गुमटी नंबर-5, निरालानगर, सचान चौराहा, बर्रा-2, किदवईनगर आदि।

विज्ञापन

लाॅन देने के पहले लेते एनओसी
शहर में नगर निगम के छह लॉन हैं। इनमें से तीन मोतीझील तो इतने ही बृजेंद्र स्वरूप पार्क में हैं जिन्हें प्रदर्शनी, मेले या वैवाहिक कार्यक्रम के लिए किराए पर दिया जाता है। नियमानुसार इनमें टैंकर बना होना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि किराए पर लॉन देने से पहले पार्टी से दमकल विभाग की एनओसी ली जाती है जिसके बाद दमकल गाड़ी भी कार्यक्रम के दौरान लॉन के बाहर खड़ी की जाती है।

Kanpur Lessons Learned from Delhi Fire Tragedy Over 1500 Basements to be Surveyed
बर्रा में बने परिसर के बेसमेंट में चल रहे हैं अस्पताल - फोटो : amar ujala

पिछले साल दिल्ली की एक अन्य घटना के बाद अभियान चलाया गया था। बेसमेंट में मिले रेस्टोरेंट सील किए गए थे जो आज तक बंद हैं। अब फिर से अभियान चला कर इनका सर्वे कराया जाएगा। जहां कमियां मिलेंगी, कार्रवाई की जाएगी।  -अभय पांडे, सचिव केडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed