फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Librarian accused of making false marriage promises and engaging in obscene conversations

Kanpur: ‘प्यार और धोखे का जाल’, लाइब्रेरियन ने दिया शादी का झांसा, अश्लील बातचीत का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 13 Aug 2026 11:22 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 13 Aug 2026 11:22 AM IST
सार

Kanpur News: जाजमऊ इलाके में एक युवती ने स्कूल के लाइब्रेरियन सिकंदर कुमार पर शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक अश्लील बातचीत करने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी ने फरवरी 2026 में कहीं और शादी भी कर ली थी।

विज्ञापन
Kanpur Librarian accused of making false marriage promises and engaging in obscene conversations
जाजमऊ थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के जाजमऊ में युवती ने लाइब्रेरियन पर शादी का झांसा देकर अश्लील बातचीत करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जाजमऊ में रहने वाली युवती के मुताबिक वह एक स्कूल में संविदा एक साल तक संविदा पर तैनात रहीं। तभी उनकी मुलाकात लाइब्रेरियन सिकंदर कुमार से हुई। आरोप है कि सिकंदर इंस्टाग्राम के जरिये उनसे बातचीत करने लगा।

विज्ञापन

जून 2024 से आरोपी युवती को अश्लील मैसेज कर रहा था। फिर अश्लील चैट व वीडियो भेजकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। युवती के मुताबिक डेढ़ साल तक भरोसा दिलाने के बाद आरोपी ने जनवरी 2026 में उनका नंबर ब्लॉक कर दिया। 10 फरवरी 2026 को दूसरी जगह शादी कर ली। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed