फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Metro Ready Till Naubasta, Awaiting PM Narendra Modi's Inauguration

Kanpur Metro: कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो तैयार, अब पीएम के उद्घाटन का इंतजार

Fri, 17 Jul 2026 12:13 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 17 Jul 2026 12:13 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक तैयार मेट्रो कॉरिडोर पर अब सिर्फ उद्घाटन की औपचारिकता बाकी है। मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त की मंजूरी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने संचालन की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन
Kanpur Metro Ready Till Naubasta, Awaiting PM Narendra Modi's Inauguration
kanpur metro - फोटो : amar ujala

विस्तार

आईआईटी से मोतीझील के बाद अब शहर के एक और बड़े हिस्से में मेट्रो दौड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से लेकर नौबस्ता तक के नए मेट्रो रूट का निर्माण कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है। मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त ने भी अपनी गहन जांच के बाद इस रूट को मेट्रो संचालन के लिए पूरी तरह सुरक्षित और उपयुक्त मानते हुए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को हरी झंडी दे दी है। अब शहरवासियों को बस इस रूट के औपचारिक उद्घाटन का इंतजार है, जिसके बाद लोग सीधे आईआईटी से नौबस्ता तक का सफर मेट्रो से मिनटों में तय कर सकेंगे।

विज्ञापन

पीएम मोदी के हाथों होना है उद्घाटन, तारीख का इंतजार

नए रूट पर यात्री सेवाएं शुरू करने की तैयारियां यूपीएमआरसी स्तर पर लगभग पूरी कर ली गई हैं। स्टेशनों को सजाने और फाइनल टच देने का काम चल रहा है। मेट्रो प्रशासन चाहता है कि इस महत्वपूर्ण और बड़े रूट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों द्वारा किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, प्रधानमंत्री के कानपुर आगमन का आधिकारिक कार्यक्रम और तारीख फिलहाल तय नहीं हो सकी है, जिसके चलते उद्घाटन थोड़ा टल रहा है। यूपीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारियों और विभागीय सूत्रों की मानें तो जुलाई के आखिरी सप्ताह या फिर अगस्त के शुरुआती दिनों में प्रधानमंत्री का समय मिल सकता है, जिसके बाद इस रूट को जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

IIT से सीधे नौबस्ता तक का सफर होगा आसान

इस नए रूट के चालू हो जाने से कानपुर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम में एक क्रांतिकारी बदलाव आएगा। वर्तमान में आईआईटी से मोतीझील तक मेट्रो चल रही है, लेकिन सेंट्रल से नौबस्ता रूट जुड़ने के बाद शहर का एक बहुत बड़ा कमर्शियल और रिहायशी इलाका आपस में कनेक्ट हो जाएगा। रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों के साथ-साथ नौबस्ता और किदवई नगर की तरफ रहने वाले लाखों लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

जनसंपर्क अधिकारी,पंचानन मिश्र ने बताया कि  सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो का सारा तकनीकी और सिविल कार्य पूरी तरह संपन्न हो चुका है। इस नए रूट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। हालांकि अभी उनकी तरफ से कोई फाइनल तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही तारीख मिलते ही शहरवासी आईआईटी से सीधे नौबस्ता तक का सफर मेट्रो से कर सकेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed