{"_id":"6a50a208d0faedaa260f78b5","slug":"kanpur-police-accused-of-brutally-beating-young-man-multiple-injury-marks-found-so-calls-allegations-baseless-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी पर दाग: पुलिस पर युवक को बेरहमी से पीटने का आरोप, शरीर पर चोट के कई निशान, थानाध्यक्ष बोले- आरोप निराधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी पर दाग: पुलिस पर युवक को बेरहमी से पीटने का आरोप, शरीर पर चोट के कई निशान, थानाध्यक्ष बोले- आरोप निराधार
Fri, 10 Jul 2026 01:11 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:11 PM IST
सार
Kanpur News: बिल्हौर क्षेत्र में एक युवक ने शिवराजपुर थाना पुलिस पर कस्टडी में बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किया है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक पर हाफ मर्डर और युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं और मारपीट के आरोप पूरी तरह गलत हैं।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बिल्हौर थाना क्षेत्र में शिवराजपुर थाना पुलिस पर एक युवक को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। युवक के खिलाफ थाने में पहले से कई मुकदमे दर्ज है। परिजनों का आरोप है कि दरोगा निजी वाहन से युवक को पकड़कर थाने ले जाने से पहले उसे एक निजी स्थान पर रखकर खूब पीटा। युवक ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में युवक के पूरे शरीर पर चोट के निशान दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि, वायरल वीडियों की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता हैँ। वहीं, थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हाफ मर्डर सहित कई घटनाओं में चार मुकदमे दर्ज हैं। अभी हाल मे युवक ने एक युवती के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था, जिसके बाद आरोपी को पूछताछ ले लिए थाने लाया गया था। युवक द्वारा मारपीट के आरोप निराधार गलत हैँ |
विज्ञापन