फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur police personnel spotted drinking at a three way intersection causing inconvenience to passersby

Kanpur: ‘साहब के हाथ में जाम तो रोड भी जाम’, तिराहे पर शराब पीते दिखा पुलिसकर्मी, राहगीर होते रहे परेशान

Sun, 02 Aug 2026 09:56 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 02 Aug 2026 09:56 AM IST
सार

Kanpur News: बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के नानामऊ तिराहे पर शनिवार रात एक पुलिसकर्मी का कथित तौर पर शराब पीते हुए वीडियो सामने आया है। आरोप है कि नशे में धुत पुलिसकर्मी ने सड़क पर बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता रोक दिया, जिससे भीषण जाम लग गया और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Kanpur police personnel spotted drinking at a three way intersection causing inconvenience to passersby
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बिल्हौर में खाकी को शर्मसार करने वाला एक और मामला सामने आया है। बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के व्यस्त नानामऊ तिराहे पर शनिवार रात एक पुलिसकर्मी का कथित रूप से शराब के नशे में सड़क पर ड्यूटी के दौरान जाम छलकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने नशे की हालत में सड़क पर बैरिकेडिंग लगाकर खुद ही वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी थी। इसके चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भीषण जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

विज्ञापन





नहीं उठा बिल्हौर एसीपी का फोन
रात के वक्त सफर कर रहे राहगीरों को इस मनमानी के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस पूरे मामले पर उनका पक्ष जानने के लिए जब बिल्हौर एसीपी अंकित कुमार से संपर्क साधने का प्रयास किया गया और उन्हें फोन किया गया, तो उन्होंने फोन उठाने से परहेज किया, जिससे जिम्मेदारों की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed