{"_id":"69c96c33387515d0ed0a835f","slug":"kanpur-police-send-four-accused-to-jail-in-elderly-man-s-culpable-homicide-case-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बुजुर्ग की गैरइरादतन हत्या में चार आरोपी जेल भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बुजुर्ग की गैरइरादतन हत्या में चार आरोपी जेल भेजे गए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
गोविंदनगर थाना
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोविंदनगर पुलिस ने बुजुर्ग की मौत के मामले में चार आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में मृतक के पड़ोसी दो सगे भाई अरुण व आनंद कठेरिया, मृतक के बेटे के साले उन्नाव के फतेहपुर के ऊगू देहात निवासी मंजेश और सर्वेश शामिल हैं। गोविंदनगर कच्ची बस्ती निवासी रंजीत ने पुलिस को बताया कि शराब पीने को लेकर भाई रोशन और भाभी पूजा में झगड़ा होता था।
Trending Videos
शुक्रवार रात को विवाद हो रहा था तभी भाभी के भाई मंजेश, सर्वेश और उनकी बहन संध्या, बुआ रामजानकी व उनकी बेटी बेबो घर आ गए। लाठी-डंडों से भाई को पीटा। पिता राजाराम, भाई प्रेम, बहन संध्या और वह बचाने पहुंचे तो आरोपियों संग मिलकर पड़ोसी आनंद, अरुण व उसकी पत्नी किरन ने भी उन्हें पीटा। पिता को अस्पताल ले जाते समय जाम में फंसकर उनकी मौत हो गई। गोविंदनगर थाना प्रभारी रिकेश सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे की शिकायत पर गैरइरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रविवार को चार आरोपियों को हैलट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन