सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Rail Route Blast Suspected Cylinder Thrown from Mahabodhi Express These Items Recovered from a Bag

साजिश या शरारत: कानपुर रेल रूट धमाका, महाबोधि एक्सप्रेस से सिलिंडर फेंकने की आशंका; बैग से मिला था ये सामान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 19 Mar 2026 05:12 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर सेंट्रल के पास दिल्ली-प्रयागराज रूट पर एक छोटा एलपीजी सिलिंडर फटने से हड़कंप मच गया। पुलिस को मौके से मिले बैग और आधार कार्ड के आधार पर यात्री की तलाश की जा रही है। आशंका है कि गैस लीक होने पर इसे ट्रेन से फेंका गया था।

Kanpur Rail Route Blast Suspected Cylinder Thrown from Mahabodhi Express These Items Recovered from a Bag
कानपुर रेल रूट धमाका - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर सेंट्रल स्टेशन से महज दो किलोमीटर दूर दिल्ली प्रयागराज रेलवे रूट पर पांच लीटर एलपीजी सिलिंडर फट गया, जिसकी आवाज से आसपास अफरा तफरी मच गई। पुलिस, आरपीएफ और क्राइम ब्रांच ने घटनास्थल पर जांच की। नजदीक ही एक बैग पड़ा हुआ था, जिसमें कपड़े, बर्तन, मोबाइल, आधार कार्ड व अन्य सामने मिले हैं। आधार कार्ड प्रतापगढ़ निवासी ओम प्रकाश मिश्रा का है।

Trending Videos

रेलवे कर्मियों ने कुछ देर पहले गुजरी महाबोधी एक्सप्रेस से सिलिंडर के गिरने की आशंका जताई है। पूर्व में इस रूट पर कई बार छोटे सिलिंडर मिल चुके हैं। पुलिस और आरपीएफ ने साजिश व शरारत के एंगल पर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता के मुताबिक बुधवार रात यूपी 112 पर दिल्ली प्रयागराज रूट एलपीजी सिलिंडर जलने और उसमें धमाका होने की सूचना आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से फटा हुआ एक बोरी का बैग भी मिला
यह सिलिंडर सेंट्रल स्टेशन से महज दो किलोमीटर दूर कैंट क्षेत्र में पड़ा हुआ था। सूचना पर कैंट, रेलबाजार, चकेरी पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंची। सिलिंडर को आसपास के लोगों ने बुझा दिया था। यह सिलिंडर रेलवे ट्रैक संख्या 1017 डीएल-16 के किनारे पड़ा हुआ था। पुलिस को मौके से फटा हुआ एक बोरी का बैग भी मिला है। उसमें भगौना, तवा, कटोरी, चम्मच, मोबाइल, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज थे।

Kanpur Rail Route Blast Suspected Cylinder Thrown from Mahabodhi Express These Items Recovered from a Bag
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और आरपीएफ - फोटो : amar ujala

किसी मजदूर के बैग से गिरने की आशंका
आधार कार्ड प्रतापगढ़ निवासी ओम प्रकाश मिश्रा का है। यह बैग फेंका गया या फिर गिर गया, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने प्रतापगढ़ स्थित उनके घर से पता कराया था, जिसमें उनके बेटे ने पिता के दिल्ली से घर लौटने की जानकारी दी। ओम प्रकाश मिश्रा दिल्ली में गार्ड की नौकरी करते हैं। आरपीएफ के सीओ विवेक वर्मा ने बताया कि ट्रेन से किसी मजदूर के बैग से गिरने की आशंका है। पुलिस और आरपीएफ जांच कर रही है।

गैस लीक होने पर सिलिंडर फेंकने की आशंका
पुलिस विशेषज्ञों ने गैस लीकेज होने पर यात्रियाें द्वारा सिलिंडर को ट्रेन से बाहर फेंकने की आशंका जताई है। सिलिंडर के एक किनारे पर बड़ा सा छेद बना है, जिससे तेजी से गैस रिसने और आग लगने की आशंका जता रही है। बैग में मोबाइल और अन्य दस्तावेज भी मिले हैं, जिससे यह कार्य आनन फानन में किया गया है।

Kanpur Rail Route Blast Suspected Cylinder Thrown from Mahabodhi Express These Items Recovered from a Bag
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और आरपीएफ - फोटो : amar ujala

हो सकता था बड़ा हादसा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक महाबोधी एक्सप्रेस नई दिल्ली से सेंट्रल स्टेशन की ओर जा रही थी। इस जगह पर ट्रेन की रफ्तार ठीक ठाक रहती है। ऐसे में सिलिंडर के एकदम ट्रेन के नजदीक फटने से बड़ा हादसा हो सकता था। सिलिंडर ट्रैक से लगभग सात फिट की दूरी पर झाड़ियों के किनारे जल रहा था।

पूर्व में मिल चुके सिलिंडर

  • बर्राजपुर स्टेशन के नजदीक कालिंदी एक्सप्रेस से एलपीजी भरा गैस सिलिंडर टकराया था।
  • गोविंदपुरी स्टेशन से आगे झांसी रेलवे लाइन पर फायर सेफ्टी सिलिंडर मिला था।
  • महाराजपुर के पास प्रयागराज रूट पर पांच लीटर का खाली सिलिंडर मिला था।
  • गोविंदपुरी स्टेशन और पनकी स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे फायर सेफ्टी सिलिंडर मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed