सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Record 4.90 Lakh Cylinders Booked in Five Days 3.73 Lakh Customers Awaiting Delivery

Kanpur: पांच दिन में बुक हुए रिकॉर्ड 4.90 लाख सिलिंडर, 3.73 लाख ग्राहक इंतजार में, DM बोले- स्टॉक पर्याप्त है

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 17 Mar 2026 08:52 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: अफवाहों के चलते पांच दिन में रिकॉर्ड 4.90 लाख गैस सिलिंडर बुक हुए, जिससे वितरण व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। प्रशासन ने उपभोक्ताओं से पैनिक बुकिंग न करने और धैर्य रखने की अपील की है।

Kanpur Record 4.90 Lakh Cylinders Booked in Five Days 3.73 Lakh Customers Awaiting Delivery
दादा नगर ममता गैस एजेंसी में सिलिंडर की लाइन में खड़े लोग हंगामा करते हुए - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण गैस संकट की आशंका ने सिलिंडर बुकिंग का कीर्तिमान तोड़ दिया है। पिछले पांच दिनों में 4,90,658 से अधिक घरेलू गैस सिलिंडरों की बुकिंग हुई है। हालांकि, इस अवधि में केवल 1,17,273 सिलिंडरों का ही वितरण हो पाया है। करीब 3,73,000 उपभोक्ता अब भी अपने सिलिंडरों के इंतजार में हैं। गैस वितरण केंद्रों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। अचानक बढ़ी बुकिंग से प्रशासन और गैस वितरण केंद्र संचालक दोनों परेशान हैं।

Trending Videos

जिलापूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 11 से 15 मार्च 2026 के बीच 4,90,658सिलिंडरों की बुकिंग हुई। पिछले वर्ष इसी अवधि में 1,76,722 सिलिंडरों की बुकिंग हुई थी, जो इस वर्ष की तुलना में काफी कम है। वर्ष 2025 में 1,15,500 सिलिंडरों का वितरण हुआ था, जबकि 2026 में 1,17,273 सिलिंडर वितरित हुए। इससे स्पष्ट है कि वितरण केंद्र लगातार वितरण कर रहे हैं, लेकिन मांग में भारी वृद्धि से दबाव बढ़ गया है। शहर के कई वितरण केंद्रों पर आरक्षण और संदेश आने के बावजूद उपभोक्ता चक्कर काट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 मार्च को 1,02,526 सिलिंडरों की बुकिंग हुई
सबसे ज्यादा बुकिंग 14 मार्च को दर्ज की गई। इस दिन 1,01,628 सिलिंडरों की बुकिंग हुई थी। इसके अगले दिन 15 मार्च को 1,02,526 सिलिंडरों की बुकिंग हुई। यह संख्या सामान्य दिनों की बुकिंग के मुकाबले बहुत अधिक है। यह अचानक हुई वृद्धि गैस संकट की आशंका को दर्शाती है। जिलापूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनियों के माध्यम से नियमित आपूर्ति की जा रही है। प्रशासन की टीमें गैस एजेंसियों की निगरानी कर रही हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जिसकी बुकिंग पहले है उसे पहले सिलिंडर मिले।

कंट्रोल रूम में शिकायतों की बाढ़
गैस को लेकर बढ़ती परेशानी के बीच जिलापूर्ति कार्यालय के कंट्रोल रूम में 75 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से 57 शिकायतें लैंडलाइन और 18 व्हाट्सएप के माध्यम से मिलीं। इनमें से 33 शिकायतों का निस्तारण कर सिलिंडर उपलब्ध कराया गया, जबकि बाकी मामलों पर कार्रवाई जारी है।

तारीखवार डिलीवरी (2025 बनाम 2026)

तारीख       वर्ष      डिलीवर     वर्ष      डिलीवर
11 मार्च    2025   20,224    2026   17,454
12 मार्च    2025   28,999    2026   19,353
13 मार्च    2025   30,977    2026   26,883
14 मार्च    2025  18,200     2026   28,457
15 मार्च    2025  17,100     2026   25,126

गैस संकट को लेकर अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक पैनिक बुकिंग से बचें। उन्होंने कहा कि जनपद में गैस सिलिंडरों की पर्याप्त आपूर्ति है और सभी उपभोक्ताओं को नियमानुसार सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा।  -जितेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed