{"_id":"6a8170136937f0826d0e345d","slug":"kanpur-road-near-namak-factory-crossing-riddled-with-potholes-waterlogging-compounds-difficulties-2026-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: नमक फैक्टरी चौराहे के पास सड़क गड्ढों में तब्दील, हाल ही में हुई थी दुरुस्त, जलभराव से बढ़ी मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: नमक फैक्टरी चौराहे के पास सड़क गड्ढों में तब्दील, हाल ही में हुई थी दुरुस्त, जलभराव से बढ़ी मुश्किलें
Sun, 16 Aug 2026 01:38 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 16 Aug 2026 01:38 PM IST
सार
Kanpur News: नमक फैक्टरी चौराहे के पास हाल ही में दुरुस्त की गई सड़क पहली ही मानसूनी परीक्षा में फेल नजर आई। मात्र 1.5 किमी प्रति घंटा की हवा में पेड़ की शाखाएं टूटने और महज 14.6 मिमी बारिश होने से ही पूरी सड़क गड्ढों और जलभराव से लबरेज हो गई, जिससे निर्माण कार्यों की पोल खुल गई है।
विज्ञापन
नमक फैक्टरी चौराहे के पास गड्ढों में तब्दील सड़क
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में सड़कों की मरम्मत के दावों की पोल पहली ही मानसूनी फुहार ने खोल कर रख दी है। नमक फैक्टरी चौराहे के पास हाल ही में बड़ी मशक्कत से दुरुस्त की गई सड़क चंद घंटों की बारिश और हवा के झोंके भी नहीं झेल सकी और पूरी तरह गड्ढों व पानी में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
महज 1.5 किलोमीटर प्रति घंटे की धीमी हवा की रफ्तार में जहां पेड़ की शाखाएं टूटने लगीं। वहीं, मात्र 14.6 मिमी बारिश होते ही पूरी सड़क पानी से लबरेज हो गई। सड़क पर जगह-जगह हुए जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल
लोगों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि जिस सड़क की मरम्मत पर पैसा पानी की तरह बहाया गया। वह पहली ही बारिश में धड़ाम हो गई। लोगों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि इस घटिया निर्माण कार्य की जांच कराई जाए और संबंधित ठेकेदारों व जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।