सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Senior Clerk Suspended for Negligence; Clarification Sought Regarding Collections at Atal Ghat Stand

Kanpur: लापरवाही में वरिष्ठ लिपिक निलंबित, अटल घाट पर स्टैंड में वसूली पर स्पष्टीकरण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 17 Mar 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Senior Clerk Suspended for Negligence; Clarification Sought Regarding Collections at Atal Ghat Stand
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नगर निगम जोन पांच के अभियंत्रण कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक को लापरवाही और आधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने पर निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा अटल घाट में निर्धारित शुल्क से ज्यादा रुपये लेने के मामले में जोन चार के कर अधीक्षक व राजस्व निरीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Trending Videos


नगर निगम जोन पांच में तैनात वरिष्ठ लिपिक नरसिंह यादव का तबादला जोन एक कर दिया गया था। इसके बावजूद वह जोन पांच में काम करते रहे। इस पर एक अन्य लिपिक ने इसकी शिकायत नगर आयुक्त से की। इस मामले की अभियंत्रण विभाग ने जांच कर रिपोर्ट नगर आयुक्त को दी। इस पर नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने मंगलवार को उन्हें निलंबित कर दिया। मामले की जांच अपर नगर आयुक्त प्रशासन मो. आवेश खान व मुख्य अभियंता नगर निगम को सौंपी गई है। साथ ही निलंबित वरिष्ठ लिपिक को अपर नगर आयुक्त प्रशासन के कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सोमवार को अटल घाट का नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया तो पाया कि स्टैंड पर निर्धारित शुल्क से अधिक रुपये लिया जा रहा था और लोगों को पार्किंग की रसीद भी नहीं दी जा रही थी। मौके पर तैनात कर्मचारी ने बताया कि अजीत यादव द्वारा वसूली कराई जा रही है। इस पर नगर आयुक्त के निर्देश पर जोनल अधिकारी ने जोन चार के कर अधीक्षक अनूप श्रीवास्तव और राजस्व निरीक्षक विनीत वर्मा से स्पष्टीकरण तलब किया है। दोनों अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में नियमित निरीक्षण और वसूली की निगरानी न होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed