Kanpur: दामाद के भाई ने समधन को बनाया हवस का शिकार, नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो भी बनाया, आरोपी गिरफ्तार
Kanpur News: कल्याणपुर में दामाद के भाई ने शादी की खरीदारी के बहाने समधन को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करता रहा। दो माह से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में छोटे भाई की होने वाली सास से दुष्कर्म करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने कपड़े खरीदने के बहाने कमरे पर बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
इसके बाद से अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर महिला का शारीरिक शोषण कर रहा था। कल्याणपुर निवासी महिला के मुताबिक, बीते 24 अप्रैल को बेटी की शादी थी। उससे सात दिन पहले होने वाले दामाद के बड़े भाई ने फोन कर उन्हें कल्याणपुर स्थित आवास विकास के अपने कमरे पर बुलाया था।
कोल्ड ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद बेहोश हो गईं
उसने कहा था कि शादी में पहनने के लिए कपड़े खरीदने हैं, इसलिए वह कमरे पर आ जाएं। आरोप है कि कमरे पर पहुंचने के बाद उन्हें कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। कोल्ड ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद वह बेहोश हो गईं।
आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भी बनाया
इसी दौरान आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भी बना लिए। धमका कर कई बार दुष्कर्म किया। कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने बताया कि दो माह पहले एफआईआर पंजीकृत की गई थी, तब से आरोपी फरार चल रहा था। गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।