{"_id":"699bf3179df22dea0e085299","slug":"kanpur-the-supreme-court-has-granted-bail-to-jailed-akhilesh-dubey-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जेल में बंद अखिलेश दुबे की सुप्रीम कोर्ट से जमानत मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जेल में बंद अखिलेश दुबे की सुप्रीम कोर्ट से जमानत मंजूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता अखिलेश दुबे
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जेल में बंद अधिवक्ता अखिलेश दुबे की सुप्रीम कोर्ट से जमानत मंजूर हो गई है। बताते चलें कि भाजपा नेता रवि सतीजा ने बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि डेरे वाली लड़कियों के माध्यम से उसे पाक्सो के फर्जी मुकदमों में फंसाने की कोशिश की गई। जिसमें अखिलेश दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके अलावा सुरेश पाल, शैलेंद्र कुमार, संदीप शुक्ला आदि ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रंगदारी के आरोप लगे थे।
इसी दौरान होटल कारोबारी प्रज्ञा त्रिवेदी ने भी एक एफआर के खिलाफ प्रोटेस्ट दाखिल किया था जो कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था। अग्रिम विवेचना में अखिलेश का नाम सामने आया था। इस मामले में भी उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो गई थी। हालांकि शैलेंद्र कुमार और संदीप शुक्ला के मुकदमों में अखिलेश को सेशन कोर्ट से ही जमानत मिल चुकी है। रवि सतीजा के मुकदमे में हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद अखिलेश की ओर से सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गई थी।
Trending Videos