{"_id":"69db3a10f717f2dc6c069ffc","slug":"kanpur-thieves-cut-lock-of-cattle-shed-to-steal-make-off-with-goat-and-nanny-goat-police-search-for-suspects-2026-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Theft: पशुबाड़े का ताला काटकर चोरी; बकरा और बकरी ले उड़े चोर, संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Theft: पशुबाड़े का ताला काटकर चोरी; बकरा और बकरी ले उड़े चोर, संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:52 AM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: साढ़ के कीसाखेड़ा गांव में चोरों ने किसान के पशुबाड़े की जंजीर काटकर बकरियां चोरी कर लीं। ताला लटका रहने के बावजूद हुई इस सफाई से चोरी ने पुलिस गश्त पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
पशुबाड़े का ताला काटकर चोरी
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
कानपुर के भीतरगांव में बेखौफ पशु चोरों ने सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। साढ़ थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव कीसाखेड़ा में चोरों ने किसान शिवकुमार कुशवाहा के पशुबाड़े में सेंधमारी की। चोरों ने ताला तोड़ने के बजाय सीधे लोहे की जंजीर ही काट दी, जिससे घर वालों को भनक तक नहीं लगी।
Trending Videos
चोरी की यह वारदात रविवार तड़के की बताई जा रही है। किसान शिवकुमार ने रोज की तरह अपने पशुओं को बाड़े में बंद किया था। चोरों ने बाड़े के दरवाजे पर लगे ताले या कुंडे को हाथ तक नहीं लगाया। इसके बजाय उन्होंने दरवाजे पर लगी लोहे की मजबूत जंजीर को ही काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान ने थाने में मामले की तहरीर दी
ताला दरवाजे पर लटका रह गया और शातिर चोर चुपचाप दरवाजा खोलकर अंदर घुस गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से पशु चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसस पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित किसान ने साढ़ थाने में मामले की तहरीर दी है।