{"_id":"6a39274a59ce2d86c50edc5c","slug":"kanpur-truck-hits-siblings-on-way-to-water-park-student-dies-2026-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Accident: वाटर पार्क जा रहे भाई-बहन को ट्रक ने मारी टक्कर, छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Accident: वाटर पार्क जा रहे भाई-बहन को ट्रक ने मारी टक्कर, छात्र की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 22 Jun 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
छात्र की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महाराजपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में कक्षा सात के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसकी बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब एक बाइक पर सवार तीन लोग सरसौल स्थित वाटर पार्क से घर के लिए लौट रहे थे। मूलरूप से रनियां निवासी वीर प्रकाश अपनी पत्नी संगीता, बेटी नैंसी और बेटे चंदन उर्फ अंश यादव (11) के साथ जहानाबाद में रहकर एक दुग्ध फैक्टरी में काम करते हैं।
परिजनों के मुताबिक, अंश कक्षा सात और नैंसी कक्षा नौ की छात्रा है। बताया कि रविवार शाम इलाके में रहने वाले छोटू के साथ नैंसी, अंश और बाइक से सरसौल स्थित वाटर पार्क गए थे। बाइक पर तीनों लोग सवार थे। लौटते समय जैसे ही वे सरसौल स्थित सीएचसी के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अंश यादव के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, उसकी बहन नैंसी के पैर में फ्रैक्चर और छोटू घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नैंसी को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने अंश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।