{"_id":"617579316da6ec337e400461","slug":"karwa-chauth-2021-karva-chauth-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karwa Chauth 2021: महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर चांद का किया दीदार, पति की दीर्घायु के लिए की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karwa Chauth 2021: महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर चांद का किया दीदार, पति की दीर्घायु के लिए की पूजा-अर्चना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 24 Oct 2021 09:39 PM IST
सार
कानपुर में करवा चौथ धूमधाम से मनाया गया। विधि-विधान से पूजन कर महिलाओं ने पति की लंबी आयु की कामना की।
विज्ञापन
कानपुर: करवा चौथ पूजन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
करवा चौथ रोहिणी नक्षत्र में मनाया गया। इस योग में पूजा करने से सुहागिनों के सौभाग्य में वृद्धि होती है। महिलाओं ने छलनी से चांद संग पिया का दीदार किया, फिर अर्घ देकर पति की दीर्घायु की कामना की।
महिलाओं ने पूजा की थाली सजा कर पिन्नी, पूड़ी, चूरा का भोग लगाया। पति ने पत्नी को मिष्ठान खिलाकर व्रत पारण कराया। चौथ माता का ध्यान करते हुए महिलाओं ने पूजा की। पूरा दिन महिलाओं ने पूजा की तैयारियां की और हाथों में मेहंदी रचाई। कानपुर के कई फ्लैट और बिल्डिंगों में सोसायटी के लोगों ने मिलकर पूजा-अर्चना की।
वीरा कुड़िए करवड़ा, सर्व सुहागन करवड़ा
पंजाबी महिलाओं ने पार्कों और गुरुद्वारों में शृंगार करके पूजा अर्चना की। महिलाओं ने वीरा कुड़िए करवड़ा, सर्व सुहागन करवड़ा, ए कटी न अटेरीं न, गीत गाकर सौभाग्य होने की कामना की। पांडु नगर स्थित पार्क में पुष्पा चड्ढा ने महिलाओं को पूजा कराई। यहां पर अपर्णा बग्गा, डॉली चड्ढा, साक्षी चड्ढा, सविता भास्कर, अनीता भास्कर, रिया गुरलानी, कशिश, मानसी, साहनी गुरनानी आदि मौजूद रहीं।
गीत संगीत के साथ मनाया करवाचौथ
रामकृष्ण अपार्टमेंट मकरवाटगंज में महिलाओं ने गीत संगीत के बीच त्यौहार को मनाया। कार्यक्रम में सुनीता वार्ष्णेय, गीता अग्रवाल, मीना गुप्ता, रचना अग्रवाल, सुरक्षा मेहरोत्रा, पूनम सर्राफ, निशा, अलका, दीपिका, सरला आदि मौजूद रहीं।
भज्जापुरवा में महिला सशक्तीकरण दिखा
भज्जापुरवा कैंट में जैसवार एकता मंच की ओर से सामूहिक पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महामंत्री राजेंद्र कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से महिला सशक्तीकरण की झलक देखने को मिलती है। सुहागिनों ने बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। यहां रंजना राज, मंजू देवी, विमला देवी, पूनम, कविता, शिवानी, कल्पना आदि मौजूद रहीं।
Trending Videos