फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पितृपक्ष 2018: कर्मकांड, दान-पुण्य बाकी चीजों के बारे में भी जानें सबकुछ

Thu, 27 Sep 2018 10:35 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 27 Sep 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
know about all things Pitru Paksha 2018
डेमो पिक

पितृपक्ष शुरू हो गए हैं। घाटों पर तर्पण और पिंडदान का दौर सूर्योदय से ही शुरू हो जाता है। मान्यता है कि श्राद्ध के दौरान हमारे पितर धरती पर आते हैं। इसलिए इस दौरान नियम संयम का खास ध्यान रखना जरूरी है। 

know about all things Pitru Paksha 2018
डेमो पिक

ज्योतिषाचार्य व पं. नरेंद्र दीक्षित के अनुसार तर्पण और पिंडदान के समय वस्त्र बदलने के बाद तन पर एक धोती होनी जरूरी है। गंगा में स्नान के बाद पिंडदान और तर्पण करना होता है। कर्मकांड पूरा हो जाने के बाद दान-पुण्य भी करना चाहिए।

know about all things Pitru Paksha 2018
डेमो पिक

श्राद्ध भर पितृपक्ष में कौआ, कुत्ता, गाय, चींटी और ब्राह्मण को भोजन कराना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि जब आप इन्हें भोजन कराते हैं तब पितर प्रसन्न होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूजन विधि

know about all things Pitru Paksha 2018
डेमो पिक

- सुबह स्नान-पूजन के बाद जजमान को पितरों को तर्पण के साथ पिंडदान करना चाहिए। 
- हथेली भर अनाज का पिंड (जौं के आटे या खीर या गौ दुग्ध के खोये) बनाकर उसे पितरों को अर्पण करना चाहिए। 
- गंगाजल, कुश, काले तिल, फूल-फल और दुग्ध व उनसे बने खाद्यान्न अर्पण करने चाहिए। 
- मध्यान्ह से पूर्व ब्राह्मण को भोज कराने के साथ उन्हें वस्त्रादि दान देना चाहिए। 

विज्ञापन

एक नजर श्राद्ध तिथियों पर 

know about all things Pitru Paksha 2018
डेमो पिक

25 सितंबर (मंगलवार): प्रतिपदा
26 सितंबर (बुधवार): द्वितीया
27 सितंबर (गुरुवार): तृतीया
28 सितंबर (शुक्रवार): चतुर्थी
29 सितंबर (शनिवार): पंचमी
30 सितंबर (रविवार): षष्ठी
1 अक्तूबर (सोमवार): सप्तमी
2 अक्तूबर  (मंगलवार): अष्टमी
3 अक्तूबर (बुधवार): मातृ नवमी
4 अक्तूबर (गुरुवार): दशमी
5 अक्तूबर (शुक्रवार): एकादशी
6 अक्तूबर (शनिवार): द्वादशी
7 अक्तूबर  (रविवार): त्रयोदशी, चतुर्दशी श्राद्ध
8 अक्तूबर (सोमवार): चतुर्दशी श्राद्ध, सर्वपितृ अमावस्या, महालया अमावस्या
9 अक्तूबर (मंगलवार): भौमवती अमावस्या

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed