फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुश्किलाें में CM याेगी अादित्यनाथ, एक्शन के चक्कर में कर बैठे ये बड़ी भूल

Mon, 27 Mar 2017 09:17 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 27 Mar 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
know how a great mistake did by cm yogi adityanath
मुख्यमंत्री याेगी अादित्यनाथ
उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री पद संभाले अभी याेगी अादित्यनाथ काे एक सप्ताह भी नहीं हुअा है कि वह बड़ी मुश्किल में फंसते नजर अा रहे हैं। उन्हाेंने शुक्रवार काे एक बड़ी गलती कर दी है। इस गलती के चलते वह मुश्किलाें में पड़ते नजर अा रहे हैं। अागे पढ़िए पूरा मामला....


 
know how a great mistake did by cm yogi adityanath
योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की ये तस्वीरें
दरअसल योगी अादित्यनाथ शुक्रवार काे लखनऊ के ट्रामा सेंटर में एक गैंगरेप पीडि़ता से मिलने पहुंचे थे। पीड़िता का हालचाल जानने के बाद उन्हाेंने अपने ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर मुलाकात की फाेटाे पाेस्ट कर दी, जिससे रेप पीड़िता की पहचान उजागर हाे रही है। 


 
know how a great mistake did by cm yogi adityanath
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
ट्रेन से रायबरेली से लखनऊ आ रही एक गैंग रेप विक्टिम को तेजाब पिलाने की कोशिश की गई। विरोध करने पर उसके चेहरे पर एसिड फेंक दिया गया। इस घटना के बाद उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीड़िता से मुलाकात की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
know how a great mistake did by cm yogi adityanath
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
योगी के मुलाकात करने के कुछ देर बाद उनके ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से दो फोटो शेयर की गई। इन फोटो में सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन को ध्यान न रखते हुए रेप विक्टिम और उसके परिवार की पहचान उजागर कर दी गई। नियम है कि बलात्कार के मामले में पीड़ित महिला और उसके परिवार की पहचान ना बताई जाए। ये सुप्रीम कोर्ट का आदेश है।

 
विज्ञापन
know how a great mistake did by cm yogi adityanath
डेमो
योगी के इस ऑफिशियल ट्विटर है्ंडल @myogiadityanath से यह ट्वीट किया गया है। इसमें लिखा है- ''आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ट्रॉमा सेंटर में एसिड अटैक पीड़िता से मिले और बोले- जल्द होगी उचित कार्यवाही।'' साथ ही इसमें दो फोटो भी एटैच किए गए, जिसमें यूपी सरकार की कैबिनेट मंत्री रीता जोशी और रेप विक्ट‍िम साफ नजर आ रहे हैं। साथ ही रेप विक्ट‍िम का परिवार भी इस तस्वीर में नजर आ रहा था। हालांकि अमर उजाला डाॅट काॅम द्वारा खबर फ्लैश करते ही ट्वीट किए गए फाेटाे काे बदलकर पीड़िता अाैर उसके परिजनाें के फेस काे ब्लर कर दिया गया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed