फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पता ही नहीं चला कब गरीबों के घर की रोशनी पौने सात लाख रुपये महंगी हाे गई

Mon, 12 Feb 2018 09:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 12 Feb 2018 09:17 PM IST
विज्ञापन
lantern use with kerosene oil in village
डेमो पिक

चित्रकूटधाम मंडल के गरीबों को अपनी झुग्गी-झोपड़ी चिराग से रोशन करने के लिए हर माह गाढ़ी कमाई से करीब पौने सात लाख रुपये और खर्च करना होंगे। डीजल और पेट्रोल के बाद अब मिट्टी के तेल (केरोसिन) को भी महंगा कर दिया गया है। 75 पैसे प्रति लीटर दाम बढ़ाए गए हैं।



 

lantern use with kerosene oil in village
डेमो पिक
पिछले 30 दिनों में यह तीसरी बार कीमत बढ़ाई गई है। इससे मंडल के साढ़े 9 लाख से ज्यादा परिवार प्रभावित हुए हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्डधारकों को सस्ते दर में राशन और केरोसिन दिया जाता है।

 
lantern use with kerosene oil in village
डेमो पिक
जनवरी में केरोसिन के रेट 25-25 पैसे दो बार बढ़ाए गए। छह फरवरी को 25 पैसे की फिर बढ़ोत्तरी हुई। अब 20 किलोमीटर की दूरी के अंदर के कार्डधारकों को 23.55 रुपये प्रति लीटर और 20 किलोमीटर से अधिक दूर के कार्डधारकों को 24.05 रुपये प्रति लीटर केरोसिन मिलेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
lantern use with kerosene oil in village
डेमो पिक
जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार तिवारी ने कहा कि शासन से निर्धारित दर पर ही कोटेदार केरोसिन का वितरण करेंगे। ज्यादा रेट वसूली पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चित्रकूटधाम मंडल में करीब 8 लाख पात्र गृहस्थी और एक लाख अंत्योदय कार्ड धारक हैं। अंत्योदय कार्ड पर तीन लीटर और पात्र गृहस्थी को डेढ़ से दो लीटर मिट्टी तेल दिया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed