फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba hand-chopping case Victim's sister alleges no action against BJP leader, video goes viral

Mahoba: हाथ काटने का मामला; घायल युवक की बहन का वीडियो वायरल, भाजपा नेता की गिरफ्तारी न होने पर उठाए सवाल

Sat, 18 Jul 2026 08:05 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,महोबा Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 18 Jul 2026 08:05 PM IST
सार

Mahoba News: पुरानी रंजिश में युवक के दोनों हाथ काटे जाने के मामले में घायल की बहन का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में उसने आरोप लगाया कि घटना के मुख्य आरोपी बताए गए भाजपा नेता के खिलाफ अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
Mahoba hand-chopping case Victim's sister alleges no action against BJP leader, video goes viral
वायरल वीडियो में घायल की बहन संगीता सिंह - फोटो : वीडिओ ग्रैब

विस्तार

 पुरानी रंजिश में युवक के कुल्हाड़ी से दोनों हाथ काटे जाने के चार दिन पुराने मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है लेकिन अभी तक घटना में शामिल भाजपा नेता की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घायल युवक की बहन का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ। जिसमें वह कह रही है कि प्रशासन मुख्य आरोपी भाजपा नेता पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

विज्ञापन

पीड़िता ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। शहर के मोहल्ला समदनगर निवासी जयवेंद्र सिंह उर्फ विक्की 14 जुलाई की रात छतरपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप में बाइक में पेट्रोल डलवाने गया था। तभी पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से कई बार किए जाने से युवक के दोनों हाथ कटकर लटक गए थे और सिर व पैर में गंभीर चोटें आईं थी। घायल के पिता बाबू सिंह ने भाजयुमो के पूर्व मीडिया प्रभारी शिवप्रताप सिंह और उसके चार साथियों पर हमले का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

पुलिस इस घटना में शामिल रोहित कुमार, नादिर व अभिषेक श्रीवास को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है लेकिन भाजपा नेता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। घायल जयवेंद्र सिंह की बहन संगीता सिंह का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह कह रही है कि महोबा में आजतक ऐसी घटना कभी नहीं हुई लेकिन प्रशासन मुख्य आरोपी भाजपा नेता पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

उसके घर में दबिश भी नहीं दी जा रही है। वह खुलेआम घूम रहा है। आरोप लगाया कि कुछ भाजपा नेता ही उस पर कार्रवाई न करने को लेकर प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं। यदि कोई कार्रवाई नहीं होती तो हम लोग अपने स्तर से जो बन पड़ेगा, करेंगे। हमें भी भाई के हाथ के बदले आरोपियों के हाथ चाहिए।

उसने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि आरोपियों के घर बुलडोजर चले और उनका एनकाउंटर किया जाए। उधर, पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह का कहना है कि घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed