Mahoba: बच्चों से भरी स्कूली बस पुलिया से लटकी, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची 25 बच्चों की जान, पुलिस जांच शुरू
Mahoba News: महोबकंठ थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक निजी स्कूल की बस पुलिया के किनारे लटक गई। बस में 20-25 बच्चे सवार थे, जिन्हें ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चार दिन में यह दूसरी बार है, जब इसी स्कूल का वाहन दुर्घटना का शिकार हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा जिले में थाना महोबकंठ के रूरीकलां गांव में शुक्रवार की सुबह बच्चों से भरी स्कूली बस पुलिया से लटक गई। इससे बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने एक-एक कर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इससे बड़ा हादसा टल गया।
महोबकंठ क्षेत्र में एक निजी स्कूल के वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की चार दिन में यह दूसरी घटना है। कस्बा महोबकंठ में वसंत वेली पब्लिक स्कूल की बस सुबह बच्चों को लेने रूरीकलां गांव गई थी। बस में 20 से 25 बच्चे सवार थे। बस चालक एक बच्चे को लेने के लिए स्टार्ट बस खड़ी कर गांव के अंदर चला गया।
ग्रामीणों ने सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला
आरोप है कि चालक ने बस का हैंड ब्रेक नहीं लगाया। इस दौरान बस धीरे-धीरे पीछे जाने लगी और पुलिया के किनारे पहुंचकर नीचे लटक गई। बस को खाई की ओर झुकता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और साहस दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल किया। घटना से बच्चों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
चालक स्वयं बच्चों को लाकर बैठा रहा था
ग्राम प्रधानपति संजू ने बताया कि ग्रामीणों की तत्परता व सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। तीन दिन पहले भी इसी विद्यालय का वाहन पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। बताया जा रहा है कि बस में सहायक न होने के चलते चालक स्वयं बच्चों को लाकर बैठा रहा था। इससे घटना हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।