फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एचआईवी का कहर बना नवयुवकों की शादी में ‘बाधा’, टूट रहीं तय शादियां

Fri, 09 Feb 2018 10:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 09 Feb 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
marriage break because of hiv infection
डेमो पिक
बांगरमऊ के प्रेमगंज मोहल्ला, गांव चकमीरापुर, नसिरापुर और किरमिदियापुर में एचआईवी का कहर नवयुवकों की शादी में बाधा बन रहा है। एचआईवी के खौफ से अब यहां शादी के लिए रिश्ते नहीं आ रहे हैं। जो लोग लड़के या लड़की के लिए रिश्ते लेकर पहुंचते भी हैं वह एचआईवी की जानकारी होते ही कदम खींच लेते हैं।

 


 

एचआईवी रोगियों की संख्या बढ़ने पर नवयुवकों की नहीं हो रही शादी

marriage break because of hiv infection
डेमो पिक
चकमीरापुर गांव में एचआईवी ने एक साल में दंपति समेत तीन लोगों की जान ले ली। बांगरमऊ के चकमीरापुर में पांच साल पूर्व एचआईवी का पहला मरीज मिला था। पांच सालों में धीरे धीरे एक दर्जन से अधिक लोग एचआईवी की गिरफ्त में आ गए। जबकि तीन लोगों की मौत हो गई। गांव में बड़ी संख्या में एचआईवी पीड़ित मरीजों के मिलने के बाद गांव सुर्खियों में आ गया।
 

 

तीन साल से नहीं हुई गांव में किसी युवक की शादी

marriage break because of hiv infection
डेमो पिक
इससे अब इस गांव के लड़कों से अपनी बेटी की शादी कराने से लोग कतराने लगे हैं। आस पास के गांव के लोग यहां लड़के या लड़कियों से शादी नहीं करना चाहते। ग्रामीणों के अनुसार पिछले तीन सालों से गांव में किसी भी युवक की शादी नहीं हुई है। शादी के लिए आने वाले लोग एचआईवी की जानकारी होते ही बिना रिश्ता तय किए वापस लौट जाते हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

बांगरमऊ के चकमीरापुर, नसिरापुर व किरमिदियापुर में एचआईवी का कहर

marriage break because of hiv infection
डेमो पिक
चकमीरापुर के अलावा नसिरापुर और किरमिदियापुर में भी कुछ ऐसा ही हाल है। एचआईवी से पीड़ित मरीजों की संख्या इन गांव में भी अधिक है। यह दोनों गांव भी लगातार सुर्खियों में हैं। ग्रामीणों के अनुसार लड़कों के साथ ही लड़कियों की शादी करना भी मुश्किल हो गया है। एचआईवी की आशंका युवाओं के मन में भी बैठ गई है।
 

 

विज्ञापन

एचआईवी से चकमीरापुर में दंपति समेत हो चुकी हैं तीन की मौत

marriage break because of hiv infection
डेमो पिक
ऐसे में हसनगंज व जिला अस्पताल के आईसीटीसी सेंटर में बांगरमऊ के युवा बड़ी संख्या में एचआईवी की जांच कराने पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार बांगरमऊ में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में सबसे अधिक युवाओं ने ही जांच कराई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed