{"_id":"6a60855225ece19cf00b67ae","slug":"mayor-review-meeting-in-kanpur-zone-3-councilors-raised-issues-major-decision-taken-regarding-streetlights-2026-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में मेयर की समीक्षा बैठक: जोन-तीन के पार्षदों ने रखीं समस्याएं, स्ट्रीट लाइटों को लेकर हुआ बड़ा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में मेयर की समीक्षा बैठक: जोन-तीन के पार्षदों ने रखीं समस्याएं, स्ट्रीट लाइटों को लेकर हुआ बड़ा फैसला
Wed, 22 Jul 2026 02:25 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:25 PM IST
सार
Kanpur News: कानपुर नगर निगम मुख्यालय में बुधवार को जोन-तीन के पार्षदों के साथ मेयर प्रमिला पांडेय ने समीक्षा बैठक की। बैठक में पार्षदों ने गंदगी और मार्ग प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) जैसी समस्याएं उठाईं, जिस पर मेयर ने नगर आयुक्त को कार्यशैली सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में महापौर प्रमिला पांडेय और अन्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर नगर निगम मुख्यालय में बुधवार को जोन-तीन के पार्षदों के साथ मेयर प्रमिला पांडेय ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान क्षेत्र के पार्षदों ने शहर की सफाई व्यवस्था, खराब मार्ग प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) और अन्य बुनियादी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन
पार्षदों द्वारा लगातार सामने लाई जा रही समस्याओं पर नाराजगी जताते हुए मेयर ने बैठक में मौजूद नगर आयुक्त को कार्यशैली में सुधार लाने के कड़े निर्देश दिए। गुरुवार से सुधरेगी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था: बैठक में पार्षदों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त ने आश्वस्त किया कि शहर की प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
पांच हजार स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का काम शुरू
उन्होंने बताया कि गुरुवार से मार्ग प्रकाश विभाग द्वारा शहरभर में पांच हजार स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत (रिपेयरिंग) का काम शुरू किया जाएगा, जिससे नागरिकों को अंधेरे और खराब लाइटों की समस्या से राहत मिल सके। साथ ही, अन्य समस्याओं के निस्तारण को लेकर भी निर्देशित किया।