Kanpur: जून में सजेगा 'विशाल रोजगार मेला' 10 हजार युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य, केंद्रीय मंत्री ये बोले..
Kanpur News: औद्योगिक नगरी कानपुर के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। जून के महीने में शहर में एक विशाल महा रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। इस मेले के जरिए करीब 10 हजार युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग महासंघ के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के साथ मुलाकात के दौरान की। बैठक में उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में ग्रामोद्योग के जरिए रोजगार की संभावनाओं पर मंथन किया गया। सुरेश गुप्ता ने मंत्री को सुझाव दिया कि यदि गांवों में ही कमाई के साधन विकसित हों, तो युवाओं का शहरों की ओर पलायन थम सकता है। इस दिशा में कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने भी केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर शहर में एक बड़ा आयोजन करने की मांग की थी।
पलायन रोकने के लिए गांवों में बनेगा रोजगार का आधार
सुरेश गुप्ता ने चर्चा के दौरान स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश के गांवों में हुनर की कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ग्रामोद्योग की छोटी इकाइयों के विस्तार से स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर नियुक्तियां संभव हैं। इससे न केवल आर्थिक मजबूती आएगी, बल्कि शहरों पर आबादी का बढ़ता दबाव भी कम होगा। मंत्री ने इस प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीण रोजगार सृजन पर विशेष जोर देने की बात कही।
सांसद की पैरवी पर मंत्री का बड़ा फैसला
कानपुर सांसद रमेश अवस्थी लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में थे कि कानपुर के शिक्षित युवाओं के लिए कोई बड़ा मंच तैयार किया जाए। उनके पत्रों और प्रयासों का ही नतीजा है कि मंत्रालय ने जून माह में इस मेगा शो को आयोजित करने का निर्णय लिया है। सांसद की इस पहल से उन हजारों छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा जो पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं।
बड़ी कंपनियां और ग्रामोद्योग एक ही मंच पर
इस मेले की सबसे खास बात यह होगी कि यहाँ केवल छोटे उद्योग ही नहीं, बल्कि देश की नामी-गिरामी बड़ी इंडस्ट्रीज को भी आमंत्रित किया जाएगा। मंत्री जयंत सिंह के अनुसार, मेले में मल्टीनेशनल कंपनियों के प्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे, जिससे तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों तरह के युवाओं को बेहतरीन पैकेज और अवसर मिल सकें। यह संगम कानपुर के औद्योगिक इतिहास में मील का पत्थर साबित हो सकता है।
10 हजार नौकरियों का लक्ष्य, मौके पर ही चयन
सरकार की योजना इस एक दिवसीय महा मेले के माध्यम से 10,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिलाने की है। इसके लिए विभाग को अभी से तैयारी शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। मेले में युवाओं की काउंसलिंग के साथ-साथ सीधे साक्षात्कार (Direct Interview) की व्यवस्था होगी, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और योग्य उम्मीदवारों को तुरंत काम मिल सके।

कमेंट
कमेंट X