फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Minor Girl Alleges Molestation in Hamirpur, Family Assaulted After Complaint

Hamirpur: मेले से लौट रही किशोरी से चार युवकों ने की छेड़छाड़, थानेदार बोले- जांच के बाद होगी कानूनी कार्रवाई

Fri, 31 Jul 2026 06:35 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हमीरपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 31 Jul 2026 06:35 PM IST
सार

Hamirpur News: मुस्करा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग दलित किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता पक्ष का आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपियों ने परिजनों के साथ मारपीट की और बाद में समझौते का दबाव भी बनाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Minor Girl Alleges Molestation in Hamirpur, Family Assaulted After Complaint
दलित किशोरी से छेड़छाड़

विस्तार

हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में नाबालिग दलित किशोरी के साथ छेड़छाड़ और परिजनों संग मारपीट का मामला सामने आया है। मेले से घर लौट रही किशोरी को रोककर गांव के ही 04 युवकों ने बदसलूकी की।

विज्ञापन

घटना की शिकायत करने पहुंचे पीड़िता के परिजनों के साथ आरोपियों के परिवार ने मारपीट कर दी। पीड़िता की मां का आरोप है कि थाने जाने पर पुलिस ने उन्हें भगा दिया, जिससे बेखौफ आरोपी अब घर आकर फैसला करने का दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेले से लौटते समय 04 युवकों ने की बदसलूकी

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 29 जुलाई को गांव में दर्शयान बाबा का मेला एवं भंडारा था। किशोरी अपनी चचेरी बहन के साथ मेला देखने गई थी। आरोप है कि घर वापस लौटते समय रास्ते में गांव के ही 04 दबंग युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। डरी-सहमी किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद जब परिजन आरोपियों के घर उलाहना देने पहुंचे, तो आरोपियों के परिजनों ने उनके साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की।

विज्ञापन

थाना प्रभारी बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पीआरवी ने किसी तरह मामला शांत कराया। गुरुवार को थाने पहुंची पीड़िता की मां ने पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया।

वहीं दूसरी ओर, आरोपी पक्ष का कहना है कि मेले में साधारण बातचीत हुई थी, जिसके लिए माफी भी मांग ली गई है, लेकिन पीड़ित पक्ष जबरन फंसाने की धमकी दे रहा है। मामले में मुस्करा थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। लिखित शिकायत के आधार पर गहनता से जांच की जा रही है, जिसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed