फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Negi Guest House Owner Files FIR Against 40 Over Fake Social Media Accounts

Kanpur: चर्चित नेगी गेस्ट हाउस संचालक ने 11 नामजद समेत 40 पर कराई एफआईआर, लगाया यह गंभीर आरोप

Sat, 01 Aug 2026 06:33 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 01 Aug 2026 06:33 PM IST
सार

Kanpur News: रावतपुर स्थित चर्चित नेगी गेस्ट हाउस के संचालक गजेंद्र सिंह नेगी ने फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने, धमकी देने तथा छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए 11 नामजद और 29 अज्ञात लोगों के खिलाफ रावतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Negi Guest House Owner Files FIR Against 40 Over Fake Social Media Accounts
रावतपुर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के रावतपुर स्थित चर्चित नेगी गेस्ट हाउस के संचालक और 20 से अधिक मुकदमों में आरोपी गजेंद्र सिंह नेगी ने सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर खुद को और अपने परिवार को बदनाम करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन

गजेंद्र सिंह नेगी की तहरीर पर रावतपुर थाना पुलिस ने 11 नामजद और 29 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पूरे प्रकरण की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी आईडी बनाकर छवि धूमिल करने और धमकी देने का आरोप

केशवपुरम निवासी गजेंद्र सिंह नेगी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्हें पहले झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भिजवाया गया था। इसके बाद विरोधियों ने सोशल मीडिया पर 'गजेंद्र सिंह नेगी मुक्ति मोर्चा' नाम से एक फर्जी आईडी तैयार की।

विज्ञापन

आरोप है कि इस फर्जी अकाउंट से उनकी और उनके परिवार की तस्वीरों का दुरुपयोग कर भ्रामक सामग्री पोस्ट की जा रही है। इसके अलावा अधिकारियों से शिकायत करने और मुकदमों की पैरवी करने पर उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं। पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए केस वापस न लेने पर भी गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है।

डीसीपी बोले- साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई

रावतपुर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर विवेक कुमार गुप्ता, योगेश कुमार सिंह, रविकांत बाजपेई, बृजेश कुमार सिंह, साधना सचान, देवेंद्र सिंह, कार्तिक पांडेय, ललित कुमार पांडेय, आशीष दीवान, अरुण कुमार अवस्थी और अमित कटियार को नामजद किया है।

इनके अलावा 29 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सोशल मीडिया आईडी और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है, जांच में जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed