सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   On the Night of the Haldi Ceremony, the Groom Demanded Dowry; the Bride's Father Calls Off the Wedding

Fatehpur: हल्दी वाली रात दूल्हे ने रख दी ये मांग, गुस्साए लड़की के पिता ने तोड़ी शादी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 28 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
On the Night of the Haldi Ceremony, the Groom Demanded Dowry; the Bride's Father Calls Off the Wedding
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडियो
विज्ञापन
हल्दी वाली रात दूल्हे ने फोन कर लड़की के पिता से अतिरिक्त दहेज की मांग की। लड़की के पिता ने शादी तोड़ दी। किशनपुर कस्बे से 30 अप्रैल को असोथर बरात जानी थी। लड़की के पिता ने थाने में तहरीर दी है। हालांकि बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।
Trending Videos


असोथर थाना क्षेत्र के एझी गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने किशनपुर थाने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी बेटी की शादी 30 अप्रैल को होनी थी लेकिन लड़के वाले लगातार दहेज बढ़ाने का दबाव बना रहे थे। शादी नजदीक आ रही थी, उतना ही उनकी मांगें बढ़ रही थी। 24 अप्रैल को तिलक में बाइक और नकदी के साथ तिलक चढ़ाया था। 27 अप्रैल की रात फोन कर दहेज बढ़ाने की मांग की। इस बात पर वर पक्ष से कहासुनी भी हो गई। अब वह यह संबंध नहीं करना चाहते। पुलिस से तिलक में दिया गया सामान भी वापस कराने की मांग की। थानाध्यक्ष बच्चेलाल प्रसाद ने बताया दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed