फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   One Teenager Missing During Ganga Bath at Bithoor, Two Girls Rescued

Kanpur: सेल्फी लेते वक्त चार किशोरियां गंगा में डूबीं, तीन को बचाया; एक तेज बहाव में लापता

Thu, 30 Jul 2026 02:59 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 30 Jul 2026 02:59 PM IST
सार

Kanpur News: सावन के पहले दिन बिठूर के गुदारा घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक किशोरी गहरे पानी में डूब गई। वहीं, दो अन्य युवतियों को स्थानीय लोगों और नाविक की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों और जाल की मदद से लापता किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
One Teenager Missing During Ganga Bath at Bithoor, Two Girls Rescued
बिठूर के गंगाघाट पर मौजूद गोताखोर व पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिठूर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुदारा घाट पर सावन के पहले दिन गंगा स्नान करने आई चार युवतियों के साथ बड़ा हादसा हो गया। स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने से एक किशोरी गंगा में डूब गई, जबकि उसकी दो सहेलियों को स्थानीय लोगों और नाविकों की मुस्तैदी से बचा लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और महाजाल की मदद से डूबी किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सावन के पहले दिन बिठूर घूमने आई थीं चार सहेलियां

कल्याणपुर के बारासिरोही में किराए का कमरा लेकर रहने वाली और एक निजी अस्पताल में काम करने वाली नर्सिंग स्टाफ अनुष्का शर्मा सावन के पहले दिन अपनी ममेरी बहन मुस्कान (निवासी फैजाबाद) तथा अपनी दो सहेलियों—रिया (17, निवासी शिवली) और रिया (18, निवासी कटरा, कन्नौज) के साथ बिठूर भ्रमण और गंगा स्नान के लिए आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक को डूबता देख बचाने में बाकी भी फंसीं

बिठूर के गुदारा घाट पर स्नान के दौरान फैजाबाद निवासी मुस्कान अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगी। मुस्कान को डूबता देख बाकी तीनों सहेलियों ने चीख-पुकार मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया। इस दौरान मुस्कान को बचाने के चक्कर में अनुष्का और कन्नौज निवासी रिया भी गहरे पानी में समाने लगीं और डूबने की स्थिति में आ गईं।

विज्ञापन

युवकों और नाविक ने दिखाई बहादुरी, बची दो जिंदगियां

घाट पर युवतियों की चीख-पुकार सुनकर पास में खड़े कुछ स्थानीय युवकों ने बिना देर किए गंगा में छलांग लगा दी। वहीं, घाट पर कॉस्मेटिक की दुकान चलाने वाले रामजी द्विवेदी ने तत्परता दिखाते हुए किनारे खड़ी नाव को गंगा में उतारा। युवकों और नाविक रामजी द्विवेदी की मदद से तुरंत अनुष्का और रिया को सुरक्षित नाव पर चढ़ाकर बाहर निकाल लिया गया, जिससे उनकी जान बच गई।





मुस्कान की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही बिठूर कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक (दरोगा) अभिषेक भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत स्थानीय गोताखोरों को पानी में उतारा और महाजाल बिछवाकर डूबी किशोरी मुस्कान की तलाश शुरू कराई। खबर लिखे जाने तक गोताखोर गंगा में किशोरी की तलाश में जुटे हुए थे। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed