Orai: वर्दी की मर्यादा और अनुशासनहीनता वायरल, मुंशी-महिला सिपाही के आचरण पर सवाल, SP ने सिपाही को किया निलंबित
Orai News: उरई कोतवाली में कार्यालय के भीतर का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने सिपाही अरविंद कुमार को निलंबित कर दिया है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला सिपाही की भूमिका की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उरई जिले के कोतवाली कार्यालय में तैनात एक मुंशी और महिला सिपाही का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सिपाही अरविंद कुमार को निलंबित कर दिया है, जबकि महिला सिपाही की भूमिका की जांच के आदेश दिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो कोतवाली परिसर के कार्यालय का है। वीडियो सामने आने के बाद इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंची, जिसके बाद विभागीय स्तर पर जांच शुरू कर दी गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस कर्मियों के आचरण और विभागीय अनुशासन से जुड़े नियमों के उल्लंघन की आशंका जताई गई है।
पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए सिपाही अरविंद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं, महिला सिपाही के संबंध में विस्तृत जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है।
जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी अग्रिम कार्रवाई
किसी भी कर्मचारी द्वारा सेवा नियमों के विपरीत आचरण किए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर तथ्यों के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। एसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सिपाही अरविंद कुमार को निलंबित कर दिया गया है। महिला सिपाही के संबंध में जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।