सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Constable Attempts to misdeed Woman Under Pretext of Showing House Beats Husband When She Raises Alarm

Orai: मकान दिखाने के बहाने सिपाही ने महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास; शोर मचाने पर पति को पीटा, एफआईआर दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 13 Mar 2026 12:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Orai News: उरई में करबई थाने के सिपाही ने किराये के मकान के बहाने महिला से दुष्कर्म की कोशिश की और विरोध पर दंपती को पीटा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Orai Constable Attempts to misdeed Woman Under Pretext of Showing House Beats Husband When She Raises Alarm
दुष्कर्म - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

उरई में किराये पर मकान दिलाने के बहाने महिला को घर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप सिपाही पर लगा है। महिला के शोर मचाने पर पहुंचे पति के साथ भी सिपाही ने मारपीट की है। गुरुवार को पीड़ित दंपती ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। झांसी जिले के टहरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।

Trending Videos

बताया कि 10 मार्च को वह पति के साथ झांसी के गरौठा स्थित न्यायालय में तारीख पर गई थी। जहां उसके पति का पूर्व परिचित सिपाही देवेंद्र यादव मिला। पति ने उससे उरई में किराये पर मकान दिलाने की बात कही। इस पर उसने बताया कि उसका मकान खाली पड़ा है, यदि वह वहां रहने लगे तो मकान की सफाई और देखरेख भी होती रहेगी। महिला का आरोप है कि सिपाही देवेंद्र यादव कार से उसे और उसके पति को उरई लेकर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस
चुर्खी रोड स्थित बघौरा में मकान पर ले गया। पति बाहर कमरे में बैठे थे और वह अंदर कमरे में सफाई कर रही थी। इसी दौरान सिपाही कमरे में आ गया और उसे गिराकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला के शोर मचाने पर उसका पति अंदर पहुंच गया। इस पर सिपाही ने दोनों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में महिला को चोटें आई हैं। पीड़िता ने बताया कि आरोपी सिपाही वर्तमान में करबई थाने में तैनात है। सीओ राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed