{"_id":"6982d0a67f88897e8b046bb3","slug":"orai-womans-naked-body-found-in-field-misdeed-and-murder-suspected-police-investigation-launched-2026-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Orai: महिला की नृंशस हत्या कर शव खेत में फेंका, नग्न अवस्था में मिला शव, दुष्कर्म की जताई आशंका, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Orai: महिला की नृंशस हत्या कर शव खेत में फेंका, नग्न अवस्था में मिला शव, दुष्कर्म की जताई आशंका, जांच शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 04 Feb 2026 10:30 AM IST
विज्ञापन
सार
Orai News: जालौन कोतवाली क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया। पुलिस दुष्कर्म और हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
इसी खेत में मिला महिला का शव
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
उरई में जालौन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात महिला की नृशंस हत्या कर शव को घर से करीब 20 मीटर दूर खेत में फेंक दिए जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने महिला का शव नग्न अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद गांव में अफरा तफरी मच गई।
Trending Videos
सूचना मिलते ही जालौन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान गांव निवासी 55 वर्षीय एक विधवा महिला के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि महिला बकरियां चराकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी। उसके पति की पहले ही मौत हो चुकी थी और वही घर की जिम्मेदारी संभाल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
महिला की हत्या को लेकर दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। कोतवाली प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
