{"_id":"6a6a1aa0ca60290ccd0efe3e","slug":"public-display-of-affection-girlfriend-seen-kissing-boyfriend-in-district-hospital-s-emergency-ward-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेआम रोमांस: जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में प्रेमी को KISS करते दिखी गर्लफ्रेंड, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेआम रोमांस: जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में प्रेमी को KISS करते दिखी गर्लफ्रेंड, वीडियो वायरल
Wed, 29 Jul 2026 08:56 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 29 Jul 2026 08:56 PM IST
सार
यूपी के महोबा जिले में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में प्रेमी और उसकी गर्लफ्रेंड का किस करते वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
इमरजेंसी वार्ड में मौजूद युवक व युवती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का एक वीडियो सामने आया है। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती एक युवक और उससे मिलने आई प्रेमिका गले मिलकर रोई। साथ ही कई बार किस भी किया। यह घटना वार्ड में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उससे मिलने एक युवती अस्पताल पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ने इमरजेंसी वार्ड में अस्पताल की मर्यादा के विपरीत आपत्तिजनक व्यवहार किया। उस समय वार्ड में अन्य मरीज और उनके तीमारदार भी मौजूद थे, जिससे उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। घटना का पूरा दृश्य इमरजेंसी वार्ड में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती।
विज्ञापन