फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Raid on New Fruit Juice Center: Rotten fruit destroyed, shop's registration suspended

न्यू फ्रूट जूस सेंटर पर छापा: सड़े-गले फल कराए गए नष्ट, दुकान का रजिस्ट्रेशन किया गया निलंबित

Wed, 29 Jul 2026 11:53 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 29 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Raid on New Fruit Juice Center: Rotten fruit destroyed, shop's registration suspended
न्यू फ्रूट जूस सेंटर पर छापा - फोटो : अमर उजाला

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कानपुर रोड स्थित न्यू फ्रूट जूस सेंटर पर औचक निरीक्षण किया। सहायक आयुक्त (खाद्य) सुनील कुमार के नेतृत्व में शिकायत के आधार पर की गई। निरीक्षण के दौरान दुकान पर बिक्री के लिए रखे 10 किलोग्राम सड़े-गले अनानास और 2 किलोग्राम अनार पाए गए। जिन्हें खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।

विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान मिक्स्ड फ्रूट जूस का नमूना लेकर जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदार के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही स्वच्छता और मानकों की अनदेखी पर प्रतिष्ठान के खाद्य पंजीकरण को निलंबित कर दिया गया है। सहायक आयुक्त खाद्य सुनील कुमार ने बताया कि खाद्य पदार्थों को लेकर लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा। फ्रूट जूस की दुकान का लाइसेंस निलंबित किया गया है। नमूना भी भरा गया है। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास और अनिल कुमार संखवार शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed