फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परदेस से कमाई कर लाैट रहे पति 'एेसे बना रहे हैं पत्नियाें काे एचअाईवी का शिकार'

Sat, 10 Feb 2018 08:50 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 10 Feb 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
reason behind hiv infection
डेमो पिक
झाेलाछाप डाॅक्टर के इंजेक्शन लगाने से कई लाेग एचअाईवी के श‌िकार हाे गए हैं जबक‌ि नाकाे टीम अाैर उन्नाव के डीएम का बयान सुर्खियों में छाया हुअा है। टीम अाैर उन्नाव डीएम की माने ताे एक इंजेक्शन इतने लाेगाें काे एचअाईवी का श‌िकार नहीं बना सकता है। 

परदेस से कमाई के साथ ला रहे एचआईवी

reason behind hiv infection
डेमो पिक
दिल्ली, मुबई सहित अन्य महानगरों से लौटने वाले ग्रामीण कमाई के साथ एचआईवी का वायरस भी लेकर लौट रहे हैं। बांगरमऊ कस्बे और आसपास के गांवों में एचआईवी के 76 मरीज मिलने पर वजह जानने आई राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण सोसायटी (नाको)  टीम ने भी इस बात को स्वीकार किया है। 

 

जागरूकता के अभाव में लोग हो रहे शिकार

reason behind hiv infection
डेमो पिक
बांगरमऊ कस्बा और आसपास के गांवों में एचआईवी पीड़ितों की बढ़ी तादात के पीछे झोलाछाप के अलावा अन्य कारण भी हैं। लोगों में एड्स की जानकारी न होना एवं परदेस से बीमारी लाने की वजह भी सामने आ रही है। जिन इलाकों में सबसे ज्यादा एचआईवी संक्रमित मिले, वहां पच्चीस से तीस फीसदी लोग दूसरे महानगरों में काम धंधे के सिलसिले में जाते हैं। वहां साल दो साल तक अकेले रहते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

नाको टीम बांगरमऊ में केवल सिरिंज को नहीं मान रही वजह

reason behind hiv infection
डेमो पिक
ऐसे में वहां भी उनके किसी पीड़ित महिला के संपर्क में आने की आशंका है। ऐसे में माना जा रहा है कि वे परदेस से लौटते वक्त कमाई के  साथ एचआईवी भी ले आए। यहां आने पर वे परिवार के संपर्क में रहे, जिसकी वजह से उनकी पत्नी व बच्चों तक एचआईवी पहुंचा।
 
विज्ञापन

मजदूरों का पलायन एचआईवी वाहक हो सकता है

reason behind hiv infection
डेमो पिक
इसके बाद परदेस से आने वालों के जरिए संक्रमित इंजेक्शन, संक्रमित रक्त या असुरक्षित यौन संबंधाें से दूसरे लोग एचआईवी की चपेट में आ जाते हैं। नाको टीम में शामिल डा. आशा हेगड़े भी कुछ ऐसा ही इत्तेफाक रखती हैं। उनका कहना है कि मजदूरों का पलायन एचआईवी वाहक हो सकता है। जांच में इस बिंदू पर खासतौर से ध्यान रखा जा रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed