सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Search for mastermind in Jhansi, Jalaun, Lalitpur

Kanpur News: झांसी, जालौन, ललितपुर में मास्टमाइंड की तलाश

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Search for mastermind in Jhansi, Jalaun, Lalitpur
विज्ञापन
कानपुर। मूंगफली के व्यापार के नाम पर फर्जी फर्मों से लेनदेन दिखा 2.66 करोड़ के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लेने के मामले में मास्टरमाइंड और अन्य सदस्यों को खोजा जा रहा है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी राकेश साहू की तलाश में शुक्रवार और शनिवार को झांसी, जालौन और ललितपुर में दबिश दी है। उसके दो रिश्तेदारों को हिरासत में लिया गया है। राज्य कर विभाग ने फरवरी में कल्याणपुर थाने में फर्जी फर्मों के नाम पर आईटीसी का अवैध तरीके से लाभ लेने की एफआईआर कराई थी। पुलिस और क्राइम ब्रांच ने अपूर्वा ट्रेडिंग कंपनी के नाम से संचालित फर्म की जांच की, जिसमें किसी तरह की व्यापारिक गतिविधि संचालित होते नहीं मिली। फर्म ने 2019-20 में 2.66 करोड़ का आईटीसी लाभ लिया था। दो को जेल भेजा जा चुका था। शुक्रवार को दीपक कुमार उर्फ मोगली को गिरफ्तार किया। डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मास्टरमाइंड झांसी का राकेश साहू है। टीमें कई शहरों में गई थीं। कुछ सुराग मिले हैं। टीमें उस पर जांच कर रही हैं।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed