{"_id":"676858c028c34c682901f099","slug":"selection-for-teacher-s-post-in-bihar-youth-hanged-himself-with-joining-letter-in-hand-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बिहार में शिक्षक पद पर चयन, हाथ में ज्वाइनिंग लेटर ले युवक ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बिहार में शिक्षक पद पर चयन, हाथ में ज्वाइनिंग लेटर ले युवक ने लगाया फंदा
Sun, 22 Dec 2024 11:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:54 PM IST
सार
Ghatampur News: युवक ने लगाया फंदा लगाकर जान दे दी। घटना शेखपुर सतपुरवा नौरंगा गांव में हुई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
युवक ने हाथ में ज्वाइनिंग लेटर ले फंदा लगाकर जान दे दी। उसका बिहार शिक्षक पद में चयन हुआ था। मामला घाटमपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर सतपुरवा नौरंगा गांव का है। परिजनों के मुताबिक ज्वाइनिंग के लिए सोमवार को जाने की तैयारी थी। गांव निवासी संगीता देवी ने पुलिस को बताया कि पति मुलायम सिंह पेशे से चिकित्सक हैं। उनका फतेहपुर में दवाखाना है। रविवार को बेटे दीपक उर्फ शिवम (28) को जगाया और बकरियों को बाहर बांधने की बात कह मंदिर चली गई।
विज्ञापन
छोटी बेटी साक्षी घर पर थी। मंदिर से लौटने पर दीपक के न दिखने पर खोजबीन की तो कमरे में फंदे पर लटका मिला। उसके हाथ में शिक्षक के पद पर बिहार प्रांत से आया ज्वाइनिंग लेटर था। घर के लोग फंदे से उतारकर सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसे 28 दिसंबर को ज्वाइन करना था। परिजनों के अनुसार, दीपक मेधावी था। उसने नेवी और सिपाही पद के लिए लिखित परीक्षा पास कर ली थी।
विज्ञापन
उधर, बेटे की आत्महत्या करने की खबर मिलने के बाद सीएचसी पहुंचे मुलायम सिंह बेटे का शव देखकर बदहवास हो गए। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन