Shivoham In Kanpur: पहली बार भजन, बीट्स और आत्मिक अनुभूति, 28 फरवरी को अमर उजाला की विशेष प्रस्तुति
Kanpur News: अमर उजाला 28 फरवरी 2026 को कानपुर में शिवोहम का आयोजन कर रहा है, जहां भजन क्लबिंग और एआई तकनीक के जरिए 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के साथ भक्तों को एक अलौकिक आध्यात्मिक अनुभव मिलेगा।
विस्तार
देशभर में भक्ति का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। खासतौर पर युवा वर्ग अब भक्ति को नए अंदाज में जी रहा है। मेट्रो शहरों में तेजी से लोकप्रिय हो रही भजन क्लबिंग जहां पारंपरिक भक्ति आधुनिक संगीत, बीट्स, लाइट्स और टेक्नोलॉजी के साथ एक नई ऊर्जा में ढल जाती है, अब कानपुर पहुंचने जा रही है। इस उभरते ट्रेंड को पहचानते हुए अमर लेकर आ रहा है एक अभूतपूर्व आध्यात्मिक अनुभव 'शिवोहम'।
जो 28 फरवरी 2026 को कानपुर में आयोजित होगा। 'शिवोहम' कोई साधारण म्यूजिकल कॉन्सर्ट नहीं, बल्कि भक्ति, संस्कृति और आत्मिक जागरण का एक विराट उत्सव है। यह आयोजन कानपुर की धार्मिक चेतना और गहरी आस्था से सीधे जुड़ता है। गंगा तट की पावन भूमि कानपुर, जहां शिवभक्ति सदियों से जीवन का हिस्सा रही है, वहां 'शिवोहम' श्रद्धा को एक नए आधुनिक और भव्य रूप में प्रस्तुत करेगा।
आस्था और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम
इस दिव्य आयोजन में प्रवेश करते ही दर्शक स्वयं को शिव तत्वों से सराबोर एक अलौकिक वातावरण में पाएंगे। कैलाश मानसरोवर से प्रेरित भव्य साज-सज्जा, दिव्य प्रकाश व्यवस्था और शांत ध्वनियां ऐसा अनुभव कराएंगी मानो भक्त स्वयं शिवलोक की यात्रा पर निकल पड़े हों। आस्था और आधुनिक तकनीक के अनूठे संगम में यहां देखने को मिलेंगे12 ज्योतिर्लिंगों के एआई दर्शन अनुभव के माध्यम से, जहां भक्त डिजिटल तकनीक के जरिये इन पवित्र धामों का साक्षात्कार कर सकेंगे।
स्वाद का भी होगा खास इंतजाम
आयोजन स्थल पर होगा एक खास सात्विक फूड कोर्ट, जहां शुद्ध और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया जा सकेगा। इसके अलावा शिवभक्तों के लिए तैयार किया गया एक विशेष मार्केट प्लेस, जहां फेस पेंटिंग, टैटू आर्ट और शिव थीम पर आधारित कई आकर्षक और अनोखे स्टॉल्स भक्तों को अपनी ओर खींचेंगे। इस ऐतिहासिक आयोजन के टिकट Distrier एप पर उपलब्ध हैं। सीटें सीमित हैं। इसलिए देर न करें। अभी बुक करें और इस दिव्य उत्सव का हिस्सा बनें। टिकट बुक करने के लिए QR कोड स्कैन करें।
कार्यक्रम के आकर्षण
ऊर्जा से भरपूर शिव तांडव नृत्य प्रस्तुति, युवाओं को झूमने मजबूर करने वाला डिवोशनल डीजे बीट्स और एक भव्य साउंड व लेजर शो, जो दर्शकों को एक अलग ही आध्यात्मिक लोक में ले जाएगा। | इस पूरी आध्यात्मिक यात्रा का शिखर होगा देश के प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर और उनकी कैलासा बैंड की भव्य प्रस्तुति, जहां शिव भजनों की गूंज हर मन और आत्मा को छू जाएगी 'शिवोहम केवल संगीत का आयोजन नहीं, बल्कि आत्मा को भीतर तक झकझोर देने वाला एक आध्यात्मिक जागरण है। एक ऐसा अनुभव जिसे हर उम्र का व्यक्ति अपने परिवार और मित्रों के साथ जीना चाहेगा। यदि आपने इस आयोजन को मिस किया, तो निश्चित रूप
से आप कुछ बेहद खास अनुभव करने से चूक जाएंगे।