{"_id":"6a52366f47a7079e0b0662b3","slug":"storm-and-rain-topple-10-poles-cutting-power-to-over-140-villages-2026-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौसम का कहर: आंधी-बारिश से 10 पोल गिरे, 140 से ज्यादा गांवों की बिजली गुल; जन-जीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का कहर: आंधी-बारिश से 10 पोल गिरे, 140 से ज्यादा गांवों की बिजली गुल; जन-जीवन अस्त-व्यस्त
Sun, 12 Jul 2026 12:03 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:03 AM IST
सार
Auraiya News: सहार और दिबियापुर क्षेत्र में रातभर लोग परेशान रहे। लोग उमस और पेयजल संकट से जूझे।
विज्ञापन
दिबियापुर में क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त करता लाइनमैन व खेतों में पड़ा क्षतिग्रस्त विद्युत पोल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहार और दिबियापुर क्षेत्र में आंधी-पानी के कारण देर रात करीब 10 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इससे 140 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। रातभर बिजली गुल रहने के कारण भीषण उमस में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह होते-होते ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट भी गहरा गया।
शुक्रवार की रात सहार क्षेत्र में पुर्वा सुजान विद्युत उपकेंद्र को असेनी पावर हाउस से जोड़ने वाली 33 केवी हाईटेंशन लाइन का पोल सहार पेट्रोल पंप के पीछे अचानक गिर गया। घटना रात करीब 10 बजे की है, इससे पुर्वा सुजान पावर हाउस की सप्लाई ठप हो गई। रात के अंधेरे के कारण समय पर फॉल्ट का पता नहीं चल सका। इससे मरम्मत कार्य सुबह ही शुरू हो पाया।
शनिवार सुबह जेई आफताब आलम के निर्देशन में लाइनमैनों ने जेसीबी मशीन की मदद से गिरे हुए पोल को दोबारा खड़ा किया। करीब 13 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 11 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। विद्युत ठप रहने से सहार क्षेत्र के मल्हौसी, पुरवा सुजान, भीखा पुरवा, पटना, नयापुरवा, मटेरा, तरापुरवा, सहार, गोपालपुर, पुर्वारावत, पुर्वा जैन, पुरवा दानशाह और शहबाजपुर सहित करीब 100 गांवों में रातभर ब्लैक आउट रहा।

दिबियापुर क्षेत्र में भी शाम छह बजे से ही बिजली गुल हो गई। क्षेत्र के रामगढ़, हरचंदपुर, खरगपुर, गहेसर, दखनाई, कन्हों, मन्नो, आशा पुरवा और बालेपुरवा सहित 40 गांवों के लोग पूरी रात अंधेरे में काटने को मजबूर हुए। अवर अभियंता विपिन कुमार ने बताया कि स्थिति को देखते हुए अटसू फीडर से लाइन को जोड़कर वैकल्पिक रूप से कुछ गांवों की सप्लाई शुरू कराई गई है, बाकी बचे स्थानों पर काम जारी है। अलग-अलग जगह 10 पोल गिरे हैं।
जिले में आई तेज आंधी और भारी बारिश के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में लगभग 10 विद्युत पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। विभाग की टीमें सुबह से ही मौके पर मुस्तैद हैं। कई प्रभावित स्थानों पर पोल दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति चालू करा दी गई है। शेष प्रभावित क्षेत्रों में कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही सभी गांवों में सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी। - सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता दिबियापुर, विद्युत
पांच दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, अंधेरे में बैहारी गांव
फफूंद क्षेत्र के केशमपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े बैहारी गांव का ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद भी नहीं बदला जा सका है। इससे पांच दिन से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप है। नाराज ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। बीती पांच जुलाई की दोपहर गांव का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसके बाद से गांव अंधेरे में है। बिजली न होने से पेयजल, घरेलू कार्य और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीण ओमकार पाठक, संजीव पाठक, जगदीश दुबे, सुमित तिवारी, अनिल राजपूत और राजू तिवारी का कहना है कि ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना कई बार विद्युत विभाग को दी गई लेकिन अब तक उसे नहीं बदला गया।