फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   'Chhote Lohia's' birth anniversary to be celebrated in Lucknow on the 5th.

Auraiya News: पांच को लखनऊ में मनेगी छोटे लोहिया की जयंती

Sun, 12 Jul 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 12 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
'Chhote Lohia's' birth anniversary to be celebrated in Lucknow on the 5th.
फोटो -21- बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष। स्रोत:पार्टी
औरैया। समाजवादी पार्टी के ककोर स्थित कार्यालय पर शनिवार को जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बताया कि आगामी पांच अगस्त को छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती लखनऊ में मनाई जाएगी। इस अवसर पर जनपद के प्रत्येक क्षेत्र से ब्राह्मण समाज के लोग लखनऊ में जयंती समारोह में शामिल होंगे।
जानकारी दी गई कि 16 और 17 जुलाई को सपा नेता रामआसरे विश्वकर्मा का जनपद में आगमन है। कार्यक्रम के अनुसार 16 अगस्त को औरैया विधानसभा क्षेत्र के साईं मंदिर पर विश्वकर्मा समाज की बैठक होगी। इसके बाद 17 अगस्त को सुबह 11 बजे दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र और दोपहर दो बजे बिधूना विधानसभा क्षेत्र के अछल्दा रोड स्थित एक गार्डन में बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान फॉर्म 6, 7 और 8 के माध्यम से जो भी आवेदन किए गए हैं, उनका धरातल पर सत्यापन कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विधायक प्रदीप यादव, विधायक रेखा वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुमन दिवाकर, समरथ पाल, बाबा रामनरेश यादव, लालजी शुक्ला, श्याम बाबू यादव, अनवर यादव, मधू यादव, स्नेहलता गौतम, महेंद्र त्रिपाठी, रामकुमार सक्सेना, रामआसरे विश्वकर्मा, वीरेंद्र राजपूत, रानू पालीवाल, राकेश यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed