फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Relief from rain in the morning; humidity rose in the afternoon.

Auraiya News: सुबह बारिश से राहत, दोपहर में बढ़ी उमस

Sun, 12 Jul 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 12 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Relief from rain in the morning; humidity rose in the afternoon.
फोटो -29- धान रोपाई करते किसान। संवाद
औरैया। जिले में शनिवार को सुबह ठंडी हवाओं के बीच ग्रामीण क्षेत्र में बूंदाबांदी ने मौसम सुहावना बना दिया।
विज्ञापन

लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन दोपहर होते-होते तेज धूप और उमस बढ़ गई। हालांकि दिनभर में जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई।
मौसम में इस बदलाव के बीच ग्रामीण अंचलों में किसानों को राहत मिली है। पिछले तीन दिनों से हो रही मानसूनी बारिश ने किसानों की चिंताएं दूर कर दी हैं। खेतों में अब धान की रोपाई के लिए पर्याप्त पानी जमा हो गया है। किसान अपने खेतों में धान की रोपाई के काम में जुट गए हैं।
उधर, शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं।
विज्ञापन

कृषि मौसम वैज्ञानिक रामपलट ने बताया कि आने वाले दिनों में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जिले में बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है, इससे तापमान में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed