फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Exposed transformers pose a deadly risk; department remains indifferent.

Auraiya News: खुले में रखे ट्रांसफार्मर जानलेवा, विभाग बेपरवाह

Sun, 12 Jul 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 12 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Exposed transformers pose a deadly risk; department remains indifferent.
फोटो -14- किशनी रोड किनारे झाड़ियों के बीच खुले में रखा ट्रांसफार्मर। संवाद
एरवाकटरा। बारिश के मौसम में क्षेत्र में खुले में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर राहगीरों और लोगों के लिए बड़े हादसों को दावत दे रहे हैं। कस्बे के किशनी रोड पर एक मिष्ठान भंडार के पास बिना सुरक्षा जाली के रखा ट्रांसफार्मर लापरवाही का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण खुले ट्रांसफार्मर से हर समय करंट उतरने और बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है। इस मार्ग पर दिनभर लोगों और बेजुबान जानवरों का आना-जाना रहता है, इससे कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक खुले में रखे इस ट्रांसफार्मर को लेकर कई बार बिजली विभाग से शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। विभागीय अधिकारियों को खतरे से अवगत कराते हुए यहां सुरक्षा जाली लगाने की मांग की गई लेकिन लंबे समय से अधिकारियों ने इस जायज मांग को अनसुना कर रखा है। इससे स्थानीय लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
बजट मिलते ही लगा दी जाएगी जाली
मामला संज्ञान में है। किशनी रोड पर रखे ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा जाली लगाने के लिए एस्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। जैसे ही बजट स्वीकृत होकर आता है वहां तुरंत सुरक्षा जाली लगवा दी जाएगी। - कुलवंत सिंह, अवर अभियंता, एरवाकटरा

फोटो -14- किशनी रोड किनारे झाड़ियों के बीच खुले में रखा ट्रांसफार्मर। संवाद

फोटो -14- किशनी रोड किनारे झाड़ियों के बीच खुले में रखा ट्रांसफार्मर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed