फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Student walking to coaching class run over by trailer truck; angry locals stage two-hour blockade

दर्दनाक हादसा: पैदल कोचिंग जा रहे छात्र को ट्राला ने कुचला, गुस्साए लोगों ने दो घंटे लगाया जाम

Wed, 29 Jul 2026 09:28 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 29 Jul 2026 09:28 PM IST
सार

ट्राला चालक पहिया में फंसे छात्र को 20 मीटर तक घसीटता गया। छात्र एक घंटे तक पहिये में ही फंसा रहा। लोगों ने जाम लगाकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
Student walking to coaching class run over by trailer truck; angry locals stage two-hour blockade
लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कस्बा कबरई के कुनेहटा मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास बुधवार की शाम गंज पत्थरमंडी से गिट्टी लादकर जा रहे तेज रफ्तार ट्राला ने पैदल कोचिंग जा रहे दो छात्रों को टक्कर मार दी। एक छात्र पिछले पहिया की चपेट में आकर 20 मीटर तक घिसटता गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना से आक्रोशित परिजनों और कस्बावासियों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक मार्ग जाम रहने से वाहनों की कतारें लग गईं।

विज्ञापन


जनपद हमीरपुर के भमई गांव निवासी मेड़ेलाल यादव कस्बा कबरई के मोहल्ला राजेंद्र नगर में किराये के मकान में रहकर क्रशर प्लांट में मजदूरी करते हैं। उनका बेटा महेंद्र यादव (16) अखंड इंटर कॉलेज कबरई में इंटरमीडिएट का छात्र था। बुधवार की शाम वह मित्र अजय विश्वकर्मा के साथ पैदल कोचिंग जा रहा था। कुनेहटा मार्ग पर सामने से गिट्टी लादकर आ रहे तेज रफ्तार ट्राला ने दोनों छात्रों को टक्कर मार दी। इससे अजय उछलकर दूर जा गिरा जबकि महेंद्र ट्राले के पिछले पहिये की चपेट में आ गया। दुर्घटना के बाद ट्राला चालक काफी दूर तक पहिये में फंसे छात्र को घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद चालक व परिचालक वाहन छोड़कर भागने लगे। तब लोगों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

प्रत्यदर्शियों ने बताया कि छात्र करीब एक घंटे तक ट्राला के नीचे दबा रहा। पुलिस ने दूसरे चालक की मदद से ट्राला को पीछे कराकर शव बाहर निकलवाया। दुर्घटना के बाद आक्रोशित परिजन, कस्बावासियों और व्यापारियों ने कुनेहटा मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि कई बार मांग के बाद भी भारी वाहनों को बस्ती के अंदर से निकाला जा रहा है जबकि कस्बे में बाईपास मार्ग बना है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने लोगों को ट्राला चालक के खिलाफ कार्रवाई व वाहनों को बाईपास मार्ग से संचालित करने का भरोसा दिया। तब शाम पांच बजे से लगा जाम दो घंटे बाद शाम सात बजे खुल सका। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का कहना है कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


 

व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
पत्थरमंडी में बस्ती के अंदर से भारी वाहनों का आवागमन होने से आएदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। 19 जुलाई को पांडेय पुलिया के पास गिट्टी लदे डंपर की चपेट में आने से चित्रकूट निवासी अश्विनी व सोनू सोनी की मौत हो गई थी। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद भी प्रशासन बस्ती के अंदर से भारी वाहनों पर संचालन पर रोक नहीं लगा पा रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, महामंत्री कैलाशचंद्र, विजय गुप्ता, कृष्णमुरारी सोनी, राजकुमार प्रजापति, कुलदीप सेन, रामकेश आदि ने भारी वाहनों को बाईपास से संचालित कराए जाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो बृहद आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed