{"_id":"5b56d0684f1c1b40748b6aeb","slug":"teachers-will-also-be-taught-with-the-students-in-kanpur-iit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां की आईआईटी में छात्रों के साथ अब शिक्षकों को भी पढ़ाया जाएगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां की आईआईटी में छात्रों के साथ अब शिक्षकों को भी पढ़ाया जाएगा
- बनेगी फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी, शिक्षकों को सिखाए जाएंगे पढ़ाई के आधुनिक तौर-तरीके
- इंजीनियरिंग कॉलेजों, विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को दी जाएगी ट्रेनिंग
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर आईआईटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कानपुर आईआईटी में छात्रों के साथ अब शिक्षकों को भी पढ़ाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही यहां प्रदेश सरकार की मदद से फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी की स्थापना की जाएगी।
2 of 5
कानपुर आईआईटी
डिप्टी डायरेक्टर प्रो. मणिंद्र अग्रवाल ने इस बाबत मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय से समझौता किया है। इस फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी में प्रदेश के सभी इंजीनियरिंग कॉलेज और विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को व्यापक स्तर पर ट्रेनिंग दी जाएगी। इन्हें नए और अत्याधुनिक तौर-तरीकों से पढ़ाना सिखाया जाएगा। विश्व स्तर के पाठ्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।
3 of 5
कानपुर आईआईटी
हाल ही में लांच की गई नई तकनीक की जानकारी दी जाएगी ताकि शिक्षक अपने छात्रों को भी यह ज्ञान बांट सकें। निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने बताया कि प्रदेश में इंजीनियरिंग की शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए यह बेहतरीन कदम है। आईआईटी के विशेषज्ञों की पूरी टीम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही हम एकेडमी को लांच करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी विशेषज्ञ भी देंगे ट्रेनिंग
4 of 5
कानपुर आईआईटी
फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी में विदेशी विशेषज्ञ भी इंजीनियरिंग शिक्षकों को ट्रेनिंग देंगे। इसका प्रारूप तैयार किया जा रहा है। इंस्टीट्यूट की लैब और इंडस्ट्री के साथ कामकाज का तरीका भी शिक्षकों को सिखाया जाएगा ताकि उनका व्यक्तित्व विकास भी संभव हो सके।
विज्ञापन
रिसर्च भी कराएंगे, एंटरप्रिन्योरशिप सिखाएंगे
5 of 5
कानपुर आईआईटी
एकेडमी में इंजीनियरिंग के शिक्षकों को उनकी पसंद के विषय में रिसर्च कार्य भी कराया जाएगा। इसमें आईआईटी के वैज्ञानिक और विदेशी वैज्ञानिक शिक्षकों की मदद करेंगे। इसके अलावा शिक्षकों को एंटरप्रिन्योरशिप, स्टार्टअप आदि की जानकारी भी दी जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।