{"_id":"6a78d5f913183c88ac07d71a","slug":"two-accused-arrested-for-murder-of-molestation-victims-uncle-kanpur-news-c-220-1-akb1007-147153-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: छेड़छाड़ पीड़िता के ताऊ की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: छेड़छाड़ पीड़िता के ताऊ की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 10 Aug 2026 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अमराहट थाना पुलिस की ओर से मारपीट की धारा को मॉब लिंचिंग (भीड़ की ओर से हत्या) की धारा में तरमीत करने व कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद रविवार सुबह परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इधर पुलिस ने जनपद से बाहर भागने की फिराक में खड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अमराहट थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब महटौली बार्डर के पास घेराबंदी कर कमलेश शुक्ला व वीरेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। दोनों जनपद से बाहर भागने के लिए वाहन के इंतजार में खड़े थे। बता दें कि एक गांव निवासी युवक ने अमराहट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि तीन अगस्त की शाम साढ़े छह बजे के करीब उसकी 13 वर्षीय बेटी खेतों की ओर गई थी। तभी वहां एक किशोर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। बेटी के चीखने पर आरोपी ने उसे छोड़ दिया।
बेटी ने घर आकर अपनी आपबीती बताई तो वह आरोपी के यहां शिकायत करने पहुंच गए। शिकायत से नाराज वीरेंद्र, जितेंद्र, सौरभ शुक्ला व उसके पिता कमलेश शुक्ला गाली-गलौज कर मारने के लिए दौड़े तो वह वहां से भाग कर घर पहुंचा। तभी आरोपी घर में घुस आए और उसके जन्म से अंधे 62 वर्षीय भाई को धारदार हथियार व लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मरणासन्न हालत में पहुंचा दिया। परिजन ने उन्हें सीएचसी सिकंदरा में भर्ती करवाया था। वहां डॉक्टर ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में भी हालत न सुधरने पर उन्हें हैलट भेज दिया गया। वहां शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का प्रयास करने का आरोप लगाकर शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। सीओ सौरभ वर्मा के समझाने व प्राथमिकी में धारा बढ़ाए जाने के बाद रविवार सुबह नौ बजे परिजन ने शव का अंतिम संस्कार किया।
.......................
कमलेश शुक्ला पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में रहा शामिल
थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि कमलेश शुक्ला की पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता रही है। उसके खिलाफ अमराहट व सिकंदरा थाना में हत्या, फिरौती, जानलेवा हमला करने आदि के पांच मामले दर्ज हैं। जबकि आरोपी वीरेंद्र के खिलाफ यह पहला मामला दर्ज हुआ है।
....................बयान.....
मारपीट की धारा मॉब लिंचिंग में तरमीम की गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से दोनों को जेल भेजा गया है। शेष तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। - महेश कुमार, थानाध्यक्ष अमराहट