सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Bloody celebratory firing at Tilak ceremony gun discharged while being loaded  three people injured

Unnao: तिलक समारोह में खूनी हर्ष फायरिंग, बंदूक लोड करते समय चली गोली, छर्रे लगने से दो वृद्ध सहित तीन घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 25 Jun 2026 11:32 AM IST
विज्ञापन
सार

Unnao News: जमालपुर गांव में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग के लिए बंदूक लोड करते समय अचानक गोली चलने से वधू पक्ष के तीन बुजुर्ग घायल हो गए। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

Unnao Bloody celebratory firing at Tilak ceremony gun discharged while being loaded  three people injured
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

उन्नाव जिले में आसीवन थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में बुधवार को एक घर में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग के दौरान हादसा हो गया। इसमें बंदूक लोड करते समय वधू पक्ष के दो वृद्ध सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


पुलिस मामले की जांच कर रही। आसीवन थाना क्षेत्र के गांव जमलापुर गांव निवासी आशाराम के बेटे अखिलेश यादव (बानू) का बुधवार को तिलक समारोह था। माखी थाना क्षेत्र के गांव बाबा खेड़ा से कन्या पक्ष के लोग तिलक चढ़ाने आए थे। तिलक चढ़ाने के दौरान ही एक युवक ने हर्ष फायरिंग के लिए बंदूक लोड करने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छर्रे लगने से तीन लोग घायल
तभी फायरिंग हो गई। छर्रे वधू पक्ष से माखी थाना क्षेत्र के गांव बाबाखेड़ा निवासी करन यादव (60), गजाखेड़ा के रामखेलावन (70) और हरीगढ़ी निवासी किशलपाल (55) के लगने से वह घायल हो गए। घटना के बाद लोगों में भगदड़ मच गई। घायलों को मियागंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

परिजन अभी तहरीर देने के लिए तैयार नहीं
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सभी को जिला अस्पताल रेफर किया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया सूचना पर जांच की गई। परिजन अभी तहरीर देने के लिए तैयार नहीं है। सुलह समझौता की बात चल रही है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed