सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Fed up with her husbands antics wife hired contract killers to murder him for 40000 Three Arrested

साजिश, सुपारी और मर्डर: 40 हजार में 'आजादी', सुखरानी ने भाड़े के हत्यारों से कराया पति का कत्ल, CDR ने खोला राज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 22 Mar 2026 05:46 AM IST
विज्ञापन
सार

Unnao News: चमरौली में ट्रक चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और दो सुपारी किलर्स को गिरफ्तार किया है। प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने 40 हजार की सुपारी दी थी। अब वह अपने दो साल के बेटे के साथ जेल भेज दी गई है।

Unnao Fed up with her husbands antics wife hired contract killers to murder him for 40000 Three Arrested
पति की हत्या कराने वाली सुखरानी और सुपारी लेने वाले अंकित यादव व मोहित सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

उन्नाव जिले के चमरौली गांव में ट्रक चालक की हत्या उसी की पत्नी ने ही 40 हजार रुपये की सुपारी देकर कराई थी। उसका कहना था पति नशे में आए दिन उससे और बच्चे से मारपीट करता था। इसी से आजिज आकर उसने दो युवकों से उसकी हत्या करा दी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर 10,950 रुपये भी बरामद किए हैं।

Trending Videos

अजगैन कोतवाली के चमरौली गांव निवासी ट्रक चालक श्रीकांत उर्फ जगली (35) का 19 मार्च को गांव के बाहर गेहूं के खेत में शव मिला था। दोनों हाथ पीछे साड़ी से बंधे थे। पोस्टमार्टम में पसली टूटी थी। शरीर पर बाहरी चोट न नहीं थी। मां सुंदारा ने श्रीकांत की पत्नी सुखरानी और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के कुछ समय बाद उसका बर्ताव बदल गया
पुलिस ने सुखरानी के फोन की सीडीआर निकलवाई, तो हत्या की वारदात परत दर परत खुलती चली गई। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि कॉल डिटेल के आधार पर सुखरानी से पूछताछ की गई, तो उसने सच उगल दिया। बताया कि श्रीकांत से उसने प्रेम विवाह किया था। एक बच्चा भी है, लेकिन शादी के कुछ समय बाद उसका बर्ताव बदल गया।

40 हजार रुपये की सुपारी दी
वह उस पर शक करने के साथ ही अक्सर नशे में उसे और बच्चे को पीटता था। इससे परेशान होकर हत्या की साजिश रच डाली। इसके लिए उसने 40 हजार रुपये की सुपारी माखी थाना के चितौली गांव निवासी परिचित अंकित यादव और अजगैन के सधीरा गांव निवासी मोहित सिंह को दी थी। दोनों ने 20-20 हजार रुपये मांगे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार की सुबह चमरौली बाजार से कुछ दूर गिरफ्तार कर लिया।

सुपारी के बचे  रुपये और एक-एक मोबाइल बरामद
पुलिस ने सुखरानी और अंकित यादव के पास से एक-एक मोबाइल बरामद किया है। अंकित के पास से सुपारी की रकम के बचे 5,250 रुपये और मोहित सिंह के पास से 5,700 रुपये भी बरामद किए हैं। कोतवाल ने बताया कि तीनों को हत्या और साक्ष्य छिपाने सहित अन्य धाराओं में नामजद करते हुए अदालत में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

बेटे के सामने बांधे हाथ और दिया वारदात को दिया अंजाम
पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी सुखरानी ने बताया कि पति के गांव की ही दूसरी बिरादरी की महिला से संबंध थे। वह उलटा मुझ पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाता था। साजिश कर 17 मार्च की रात 8:30 बजे पति श्रीकांत को बहाने से राजेश यादव के खेत ले गई। वहां घात लगाए अंकित और मोहित ने श्रीकांत को दबोच लिया। छुड़ाने का प्रयास किया, तो साड़ी से दोनों हाथ बांध दिए और ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। शव खेत में फेंका और घर आ गई।

हत्यारोपियों पर दर्ज हैं मारपीट के मामले
कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि आरोपी अंकित यादव ऑटो चालक है। उसका ननिहाल चमरौली गांव में है। श्रीकांत के साले रामपाल ने अंकित के मामा राजेश यादव का खेत बटाई पर लिया है। खेत पर सुखरानी भी आती-जाती थी, तभी उनकी मुलाकात हुई। सुखरानी अंकित से घुलमिल गई और उसने पति की हत्या करा दी। अंकित का दोस्त सधीरा गांव निवासी मोहित भी चालक है। दोनों ने मिलकर हत्या की सुपारी ले ली और घटना को अंजाम दे दिया। दोनों पर पहले से ही मारपीट के मामले दर्ज हैं।

मां के साथ जेल में रहेगा मासूम
पति की हत्यारोपी सुखरानी के साथ उसका दो साल का बेटा वंश भी जेल में रहेगा। हत्या में सुखरानी का नाम आने ससुराल और मायके वाले उसके बेटे को रखने को तैयार नहीं हैं। बच्चा भी मां के साथ जेल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed