{"_id":"6a05be595b7d1ce03a0bb6ca","slug":"unnao-spark-from-a-hearth-engulfs-four-family-homes-4-year-old-girl-burnt-alive-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: चूल्हे की चिंगारी से परिवार के चार घर जले, चार साल की बच्ची जिंदा जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: चूल्हे की चिंगारी से परिवार के चार घर जले, चार साल की बच्ची जिंदा जली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 14 May 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सफीपुर कोतवाली के बाबू बंगला में चूल्हे से उठी चिंगारी ने एक परिवार के चार घरों को चपेट में ले लिया। हादसे में चार साल की बच्ची जिंदा जल गई और सभी की गृहस्थी जल गई। बाबू बंगला गांव निवासी झब्बू के घर में बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे, चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने भाई नरेंद्र, रामप्रसाद और मां रामरती के घरों को भी चपेट में ले लिया।
रामप्रसाद के घर में उसके दो बेटे कृष्णा (5) और आर्यन (1) के साथ बेटी नैना (4) मौजूद थी। उनकी साली अनुराधा भी वहीं बच्चों के साथ थीं। आग लगने पर अनुराधा तीनों बच्चों को लेकर घर के बाहर आ गई। हालांकि, नैना फिर से घर में घुस गई और लपटों में घिर जाने से वह जिंदा जल गई। नैना को बचाने के प्रयास में अनुराधा का चेहरा भी झुलस गया है। रामप्रसाद का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी दमकल नहीं पहुंची। घटना के समय चारों घरों में कोई बड़ा सदस्य मौजूद नही था सभी गंगा की रेत में लगाई गई लौकी की फसल को तोड़ने गए थे। पीड़ितों के अनुसार चारों घरों गृहस्थी, रुपये और जेवर सब जल गए।
Trending Videos